चखना लेने के दौरान चाकूबाजी, तीन बदमाशों ने एक युवक और नाबालिग पर चैन और चाकू से पेट में हमला, चाचा-भतीजा अस्पताल में भर्ती

Knife attack during taking snacks, three miscreants attacked a youth and a minor with a chain and knife in the stomach, uncle-nephew admitted in hospital

चखना लेने के दौरान चाकूबाजी, तीन बदमाशों ने एक युवक और नाबालिग पर चैन और चाकू से पेट में हमला, चाचा-भतीजा अस्पताल में भर्ती

जांजगीर चांपा : सिंघानिया पेट्रोल पंप के पास चाकू से हमला का मामला सामने आया है. तीन बदमाशों ने एक युवक और नाबालिग पर चैन और चाकू से हमला किया. दोनों को घायल हालत में सीएचसी अस्पताल अकलतरा में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया. यह वारदात अकलतरा थाना क्षेत्र की है.
घायल युवक तिलेश्वर भैना उम्र 25 साल निवासी मूलमुला ने पुलिस को बताया कि वह अपने भतीजे मोनू उम्र 16 साल को दुकान से शराब पीने के लिए चखना और गिलास लाने के लिए भेजा था. इस दौरान तीन बदमाश उससे मारपीट करने लगे. वारदात की जानकारी होने पर उसे बचाने मौके पर पहुंचा तो मारपीट करते हुए हाथ में रखे चाकू और चैन से पहले भतीजे मोनू पर चाकू से हमला किया। फिर तिलेश्वर पर भी चाकू से वार कर दिया. दोनों के पेट में चाकू लगी. जिससे दोनों जमीन पर गिर पड़े.
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 टीम को दी. इसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर रेफर किया.
अकलतरा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने कहा कि घटना बुधवार की शाम सात से साढ़े सात बजे की है. अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. जांच पड़ताल की जा रही है. आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB