'सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो' मतदान केंद्र पहुंचे दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरें Viral...

polling booth went viral : 'सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो' स्लोगन का सबसे ज्यादा असर सागर जिले की तीन विधानसभाओं में दिखाई दे रहा है, जहां शादी जैसे महत्वपूर्ण कार्य के बीच समय निकालकर दूल्हा और दुल्हन अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र तक पहुंच रहे हैं. लोग इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी डाल रहे हैं.

Open photo

दमोह लोकसभा और सागर की बंडा विधानसभा में तिन्सुआ मतदान केंद्र पर दूल्हा-दुल्हन ने शादी के बाद मतदान किया. पोलिंग क्रमांक 183 तिंसुवा में पूर्व सरपंच गणेश रावत के बेटे दूल्हा बालाजी रावत और दुल्हन चंचल तिवारी विदाई के बाद सीधे मतदान केंद्र पहुंचे और वोट किया. दोनों के नाम इसी पोलिंग बूथ में दर्ज थे.

Open photo

मतदान करने को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है. रहली विधानसभा के सगौनी बुंदेला मतदान केंद्र क्रमांक 254 में दूल्हे ने बारात रवाना होने के पहले मतदान किया.

Open photo

बिजोरा में भी पोलिंग बूथ 231 में बारात रवानगी से पहले दूल्हा नीरज अहिरवार वोट डालने पहुंचे. मतदान करने के बाद उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग घर से निकलकर लोकतंत्र के यज्ञ में अपनी आहुति दें.

Open photo

लोकतंत्र के पर्व में अपना मताधिकार का उपयोग करने ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग जागरूक दिखाई दिए. बरा के चंद्रकांत पांडे ने भी शादी जैसे महत्वपूर्ण कार्य से समय निकालकर वोट डाला.

Open photo

बंडा नगर पंचायत के वार्ड 14 निवासी पप्पू साहू, साइकिल वालों के बेटे सोनू साहू बारात रवानगी से पहले मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचे. घर से मतदान केंद्र तक वह पैदल पहुंचे और जितने भी लोग मिले सभी से उन्होंने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डालने की अपील की.

Open photo

'लोकतंत्र के पर्व में सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो' स्लोगन का असर सागर में दिखाई दिया. जहां आधा दर्जन से अधिक दूल्हा-दुल्हन वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे. गढ़ाकोटा में भी दूल्हे राजा सबसे पहले वोट डालने पहुंचे थे.

Open photo

नरसिंहपुर जिले की साक्षी साहू, जिनकी शादी सागर निवासी हरिओम साहू के साथ हुई है. हरिओम 25 अप्रैल को बारात लेकर पहुंचे थे, 26 अप्रैल को नरसिंहपुर में मतदान होता था. दुल्हन ने विदाई से पहले अपने मताधिकार का उपयोग किया.