सोशल मीडिया में दोस्ती करना पड़ा महंगा, होटल में ले जाकर युवती से रेप, वीडियो सोशल मीडिया में कर दिया वायरल, आरोपी अनुराग गिरफ्तार
Making friendship on social media proved costly, girl was taken to hotel and raped, video was made viral on social media, accused Anurag arrested
अम्बिकापुर : अम्बिकापुर जिले में एक युवती को सोशल मीडिया में दोस्ती करना महंगा पड़ गया. आरोपी ने पहले युवती का यकीन जीता. इसके बाद उसे मिलने के लिए बुलाया और अपने हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं आरोपी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह पूरा मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मणिपुर थाना क्षेत्र की ही रहने वाली युवती की सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से दोस्ती हुई. युवक ने खुद को बैंगलोर का रहने वाला बताया. धीरे-धीरे उनकी बातचीत बढ़ी और उनके बीच अच्छी दोस्ती हो गई. इस दौरान 7 दिसंबर 2024 को युवक ने उसे जरुरी काम के बहाने अंबिकापुर बस स्टैंड के पास बुलाया.
फिर एक होटल में ले जाकर उसने युवती का रेप किया. इसके साथ ही आरोपी ने वारदात का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया. युवती ने 6 फरवरी 2025 को मामले की शिकायत दर्ज कराई.
जिसके बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी युवक अनुराग लहरे है बिलासपुर के मस्तूरी का रहने वाला है. इसके बाद न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



