शादी के पांच साल बाद महिला ने एक साथ तीन लड़की और एक लड़के को दिया जन्म, अब एक साथ हो गए 4, पिता बोले- कैसे संभालूंगा? खूब हो रही चर्चा
After five years of marriage, a woman gave birth to three girls and a boy, now they are four together, the father said- how will I handle them? There is a lot of discussion going on
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है. ऐसी घटना जिले में पहली बार हुई है. जब किसी महिला ने चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया हो.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला धमतरी जिले में नगरी ब्लॉक के कौहाबाहरा गांव की रहने वाली महिला उम्र 30 साल 15 मार्च को वो नगरी ब्लॉक से धमतरी के उपाध्याय नर्सिंग होम में एडमिट हुई थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि महिला के पेट में चार बच्चे हैं. महिला की डिलीवरी तय समय से पहले यानी सातवें महीने में ही हो गई. इनमें तीन लड़की और 1 लड़का है
डॉक्टर्स ने कहा कि मां और सभी बच्चे स्वस्थ हैं. लेकिन बच्चों का वजन बहुत कम है. पहला बच्चा 1 किलो 500 ग्राम, दूसरा बच्चा 1 किलो 300 ग्राम, तीसरा बच्चा 1 किलो 100 ग्राम और चौथा बच्चा 900 ग्राम का है. मां भी कमजोर है और उसका BP भी कभी-कभी गिर जाता है. डॉक्टरों का कहना है कि जब सब ठीक हो जाएगा.... तब उन्हें घर भेजा जाएगा. वहीं इस खबर की चर्चा पुरे इलाके में हो रही है.
महिला की हालत सही नहीं थी. इसलिए उसे फौरन भर्ती कर ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के जरिए चार बच्चों का जन्म हुआ. इन चार बच्चों में 1 लड़का और 3 लड़कियां हैं. डॉक्टरों ने बताया कि मां और चारों बच्चे सुरक्षित हैं. बच्चे अभी बहुत छोटे हैं, इसलिए उन्हें अस्पताल की ICU में रखा गया है. बच्चे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और नर्सें भी पूरी देखभाल कर रही हैं.
इस मौके पर बच्चों के पिता ने कहा कि वह मजदूरी करते हैं और घर में और कोई कमाने वाला नहीं है. परिवार में बहुत सालों से बच्चे की चाहत थी. 5 साल से कोशिश कर रहे थे. लेकिन बच्चे नहीं हो रहे थे. अब एक साथ चार बच्चे हो गए. तो बहुत खुशी है.... लेकिन चिंता भी है. उनका कहना है कि अगर एक बच्चा होता तो पालन-पोषण आसान होता. लेकिन चार बच्चों को पालना मुश्किल है. उन्होंने सरकार से मदद की मांग की है. परिवार के लोग भी बहुत खुश हैं और सभी बच्चे और मां को देखने अस्पताल आ रहे हैं.
महिला का इलाज कर रही डॉक्टर रश्मि उपाध्याय ने बताया कि समय से पहले डिलीवरी हुई है.... लेकिन मां और बच्चे ठीक हैं. सबकी अच्छे से देखभाल की जा रही है. डॉक्टर और नर्सें पूरी कोशिश कर रही हैं कि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ रहें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



