पूर्व जन्म में छत्रपति शिवाजी महाराज थे नरेंद्र मोदी, लोकसभा में बोले भाजपा सांसद प्रदीप पुरोहित, बीजेपी MP के बयान पर मचा बवाल, छिड़ा विवाद

Narendra Modi was Chhatrapati Shivaji Maharaj in his previous life, said BJP MP Pradeep Purohit in Lok Sabha, BJP MP's statement created a ruckus, controversy erupted

पूर्व जन्म में छत्रपति शिवाजी महाराज थे नरेंद्र मोदी, लोकसभा में बोले भाजपा सांसद प्रदीप पुरोहित, बीजेपी MP के बयान पर मचा बवाल, छिड़ा विवाद

संसद में चल रहे बजट सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद प्रदीप पुरोहित ने पीएम मोदी को लेकर एक विवादित दावा किया. अपने संबोधन के दौरान प्रदीप पुरोहित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पिछले जन्म में मराठा साम्राज्य के संस्थापक और महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज थे. इस बयान ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाओं को जन्म दिया. जहां इसे छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान और उनकी विरासत से जोड़कर देखा जा रहा है.
प्रदीप पुरोहित ने अपने भाषण में एक संत से मुलाकात का जिक्र किया. जिन्होंने कथित तौर पर उन्हें बताया कि नरेंद्र मोदी का पूर्व जन्म छत्रपति शिवाजी महाराज के रुप में हुआ था. पुरोहित के इस दावे ने तुरंत विवाद को जन्म दे दिया. इस बयान के बाद सोशल मीडिया, खासकर एक्स प्लेटफॉर्म पर, लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं. कई यूजर्स ने इसे छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करार दिया. विपक्षी दलों ने इस बयान को हाथोंहाथ लिया और बीजेपी पर निशाना साधा. कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं ने इसे छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत का राजनीतिकरण करने का प्रयास बताया.
छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय इतिहास का गौरव हैं. जिनकी तुलना किसी भी आधुनिक नेता से करना विवाद को जन्म देता है. इस विवाद ने महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है. जहां शिवसेना-UBT भाजपा पर तीखे हमले कर रही है.
यह विवाद तब शुरु हुआ जब भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से कर दी. उन्होंने कहा कि "मोदी हमारे छत्रपति शिवाजी हैं". इस बयान पर शिवसेना-UBT भड़क गई और इसे इतिहास को बदलने का प्रयास बताया.
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ा आरोप लगते हुए कहा कि BJP के पेट में नया शिवाजी पल रहा है और उन्होंने इतिहास को बदलने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. शिवसेना (UBT) ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का व्यक्तित्व और उनकी ऐतिहासिक विरासत अतुलनीय है. उनका संघर्ष, शासन प्रणाली और समाज सुधार की दृष्टि अद्वितीय है. शिवसेना ने कहा कि BJP अपने राजनीतिक फायदा लेने के लिए इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश कर रही है.
इस मुद्दे ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है. शिवसेना-UBT और BJP के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. जिससे आगामी चुनावों में इसका असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI