शादी के 4 महीने बाद कांवड़ यात्रा पर गया पति, प्रेमी संग पत्नी फुर्र, पति ने की खुदकुशी, वीडियो में कहा- 'अब बहुत हुआ, आरोपी कृष गिरफ्तार
Husband went on Kanwar Yatra 4 months after marriage, wife ran away with her lover, husband committed suicide, said in the video- 'Now it's enough', accused Krish arrested
नोएडा : नोएडा के सेक्टर-45 में पत्नी के घर छोड़ने से आहत युवक अंकित ने खुदकुशी कर ली. कांवड़ यात्रा में ही पत्नी की बेवफाई की खबर मिली. जिससे वह टूट गया. खुदकुशी से पहले उसने वीडियो रिकॉर्ड किया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कृष को गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सेक्टर-45 इलाके में रहने वाले 26 साल के अंकित ने अपनी पत्नी प्राची के छोड़कर जाने से परेशान होकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक की शादी महज चार महीने पहले हुई थी. मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है.
मृतक अंकित के परिजनों ने बताया कि अंकित कांवड़ यात्रा पर गया हुआ था. इसी दौरान उसे खबर मिली कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक के साथ चली गई है. यह सुनते ही अंकित मानसिक रुप से बेहद परेशान हो गया और यात्रा बीच में छोड़कर घर लौट आया. घर लौटने के बाद अंकित की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती गई और आखिरकार उसने खुदकुशी कर ली.
आत्महत्या से पहले अंकित ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वह कहता दिख रहा है, 'अब बहुत हुआ... अब आखिरी बार बाय'. वीडियो में उसकी आंखों में आंसू और चेहरे पर गहरी निराशा साफ झलक रही थी. घटना के बाद परिजनों में भारी रोष फैल गया. उन्होंने "जस्टिस फॉर अंकित" के नारे लगाते हुए थाना सेक्टर-39 में अंकित की पत्नी, सास, ससुर और एक अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी. इस पर पुलिस ने 29 जुलाई को मामला दर्ज कर लिया.
अंकित के भाई की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने उसकी पत्नी प्राची, सास पूजा और ससुर प्रदीप पर केस दर्ज किया है. एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर प्राची के दोस्त कृष को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



