महादेव घाट में मंदिर के सामने सुबह तैरती मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हडकंप, डूबने से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

The body of a young man was found floating in front of the temple at Mahadev Ghat in the morning, there was a stir in the area, death is suspected to be due to drowning, police started investigation

महादेव घाट में मंदिर के सामने सुबह तैरती मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हडकंप, डूबने से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर के महादेव घाट पर सोमवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब खारुन नदी में मंदिर परिसर के ठीक सामने घाट पर एक युवक का शव तैरता हुआ मिला. मृतक की पहचान राजेंद्र उम्र  25-30 साल के रुप में हुई है. हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 7 बजे घाट पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने नदी में एक शव को तैरते देखा. उन्होंने बिना देरी किए इसकी खबर डीडी नगर थाना पुलिस को दी. खबर पर पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला.
शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक राजेंद्र सुबह करीब 4 बजे महादेव घाट पर खारुन नदी में नहाने के लिए आया था. आशंका जताई जा रही है कि नहाने के दौरान वह अनजाने में गहरे पानी में चला गया और संतुलन खोने से डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गई.
हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. डीडी नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. ताकि मामले की सही वजह का पता लगाया जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB