बालिका को तैराकी सिखाना पड़ा महंगा, नहर में बहे बाप-बेटी, पिता का शव मिला, 12 वर्षीय बेटी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, परिवार में पसरा मातम

Teaching a girl to swim proved costly; father and daughter drowned in a canal; father's body found; 2-year-old daughter missing; rescue operation underway; family mourns.

बालिका को तैराकी सिखाना पड़ा महंगा, नहर में बहे बाप-बेटी, पिता का शव मिला, 12 वर्षीय बेटी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, परिवार में पसरा मातम

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जहां तांदुला नहर में नहाने के दौरान पिता और बेटी तेज बहाव में बह गए. इस हादसे में पिता की मौत हो गई है. जबकि 12 वर्षीय बेटी की तलाश अभी भी जारी है. यह मामला पीपरछेड़ी गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम धोबनपुरी निवासी यमन गंजीर उम्र 35 साल अपनी बेटी पल्लवी गंजीर उम्र 12 साल को नहर में तैरना सिखा रहे थे. इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और दोनों संतुलन खोकर बहने लगे.
हादसे के समय एक अन्य बच्ची भी बहाव की चपेट में आ गई थी. जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. खोजबीन में आसानी के लिए तांदुला और गंगरेल बांध से पानी का बहाव अस्थायी रूप से रोका गया. कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने पिता का शव बरामद कर लिया. जबकि बेटी की तलाश लगातार जारी है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक यमन गंजीर पीपरछेड़ी गांव का दामाद था और अपनी ससुराल आया हुआ था. इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t