26 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पिग आयरन डील के नाम पर चार राज्यों में रचाया फ्रॉड, CG पुलिस ने इंदौर से अनिल को दबोचा
Mastermind of 26 crore fraud arrested, committed fraud in four states in the name of pig iron deal, CG police arrested him from Indore
जगदलपुर : पिग आयरन खरीदी के नाम पर देशभर के कारोबारियों से करोड़ों रुपए ठगने वाले शातिर आरोपी अनिल राय को बस्तर पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने छत्तीसगढ़ समेत बिहार, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र में 26,36,74,904 रुपए की ठगी की है. आरोपी अनिल राय के खिलाफ कुल 9 मामलों में धोखाधड़ी के अपराध दर्ज हैं. और आगे और मामलों के खुलासे की भी संभावना है.
मिली जानकारी के मुताबिक जगदलपुर निवासी व्यापारी मोहित चावड़ा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि ORBIT ELECTROMECH INDIA PVT LTD के संचालक अनिल राय और उसके पर्चेस मैनेजर राहुल चौहान ने पिग आयरन डील के नाम पर 64,51,143 रुपए की ठगी की है. आरोपी ने खुद को BOLSTER TRADELINK LIMITED (इंदौर एवं कोलकाता) और औरंगाबाद स्थित अपनी कंपनी का संचालक बताकर बड़ा ऑर्डर प्लेस किया और रकम हड़प लिया.
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में, थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई. मुखबिर से मिली खबर पर पुलिस ने इंदौर से आरोपी अनिल राय को धर दबोचा. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह एक कंपनी से माल उठाकर दूसरी कंपनी में डिलीवरी कर वहां से रकम लेकर उसे हड़प लिया करता था. उसका साथी और कंपनी का पर्चेस मैनेजर राहुल चौहान अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.
आरोपी के खिलाफ दर्ज अन्य केसों की लिस्ट:
राज्य/थाना अपराध क्रमांक/धारा धोखाधड़ी राशि
रायपुर (आमानाका) 43/2022 धारा 420, 409, 34 ₹9,33,92,823
दुर्ग (पुरानी भिलाई) 22/2021 धारा 420, 409 ₹37,37,307
दुर्ग (पुरानी भिलाई) 344/2021 धारा 420 ₹25,48,300
औरंगाबाद (MIDC याकूज) 109/2021 धारा 420, 406, 467, 468, 471, 34 ₹6,78,00,000
औरंगाबाद (सिडको) 778/2015 धारा 420, 406, 120B ₹93,63,381
पटना (कोतवाली) 832/2022 धारा 420, 406, 467, 468, 506, 120B ₹30,00,000
पटना (बुद्धा कॉलोनी) 217/2020 धारा 406, 420, 467, 468, 471, 504, 506, 120B ₹3,58,00,000
ग्रेटर नोएडा (बीटा-2) 362/2024 धारा 406, 420, 467, 468, 471, 504, 506 ₹65,63,328
लखनऊ (तालकटोरा) शिकायत क्रमांक 40015725043249 ₹80,69,765
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



