रायपुर के गोकुल नगर में नाबालिग का हाफ मर्डर, मंदिर परिसर में चाकूबाजी, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक, वारदात CCTV में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Minor girl half murdered in Gokul Nagar, Raipur; stabbed in temple premises; hospitalized, critical; incident captured on CCTV; police searching for accused

रायपुर के गोकुल नगर में नाबालिग का हाफ मर्डर, मंदिर परिसर में चाकूबाजी, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक, वारदात CCTV में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर : रायपुर के भाठागांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में युवक पर जानलेवा हमला किया. लक्की साहू नाम के युवक ने नाबालिग परमेश्वर साहू पर चाकू से हमला कर दिया. पुराने विवाद के चलते चाकू मारा। गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला किया. युवक को नाजुक हालत में वैदेही अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. मंदिर परिसर में लगे कैमरे में पूरी वारदात कैद हुई. आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. पुरानी बस्ती पुलिस तलाश कर रही है.
मिली  जानकारी के मुताबिक आरोपी और पीड़ित के बीच गाली-गलौच हुई और दोनों के बीच पुरानी रंजिश के चलते आरोपी लक्की साहू ने परमेश्वर साहू को जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से पेट और कमर पर कई वार किया. वारदात इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित को बचाने के लिए आसपास के लोगों ने फौरन अस्पताल पहुंचाया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है और जांच के दौरान सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है. फिलहाल पुलिस घायल युवक के बयान और आसपास के लोगों की जानकारी लेकर मामले की छानबीन कर रही है.
वैद्यकीय सूत्रों ने बताया कि घायल युवक की हालत नाजुक है. लेकिन स्थिर है. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम लगातार उसका इलाज कर रही है. वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आसपास के इलाकों में चेकिंग बढ़ा दी है और किसी भी संभावित रास्ते पर नजर रखी जा रही है.
पुरानी रंजिश और व्यक्तिगत विवाद के चलते हुई यह घटना राजधानी में सुरक्षा के सवाल उठाती है. पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि वे किसी भी तरह की झड़प या विवाद की खबर फौरन थाने को दें. ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. इस घटना से इलाके में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और न्याय की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB