नाबालिग छात्रा को किडनैप कर रेप, शादी वाले घर से बाहर बुलाकर ले गया खेत, जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म, साथ में पढ़ाई करने वाला गिरफ्तार

Minor girl kidnapped and raped, called out of her wedding house and took her to a field, raped her by threatening to kill her, her classmate arrested

नाबालिग छात्रा को किडनैप कर रेप, शादी वाले घर से बाहर बुलाकर ले गया खेत, जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म, साथ में पढ़ाई करने वाला गिरफ्तार

कोंडागांव : नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घटना में सहयोगी रहे एक अन्य नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है. यह मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 फरवरी 2025 की रात करीब 9 बजे पीड़िता एक शादी समारोह में शामिल थी. तभी एक नाबालिग लड़का उसे बातचीत के बहाने शादी घर से बाहर ले गया. बाहर पहले से ही गुडेश्वर मरकाम नामक युवक मोटरसाइकिल सहित मौजूद था. दोनों लड़के जो स्कूल में पीड़िता के साथ पढ़ते थे. और उसे अच्छे से पहचानते थे. उन्होंने उसे जबरन बाइक पर बैठाया और एक खेत में बनी झोपड़ी में ले गए. वहां से नाबालिग लड़का वापस चला गया और गुडेश्वर मरकाम ने पीड़िता को डरा-धमकाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी.
पीड़िता की शिकायत पर फरसगांव थाने में BNS की धारा 137(2), 65(1), 351(3), 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक येदुवल्ली अक्षय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल एवं एसडीओपी अभिनव उपाध्याय के निर्देशन में थाना प्रभारी संजय सिन्दे के नेतृत्व में कार्रवाई की गई.
इस दौरान पुलिस ने आरोपी गुडेश्वर मरकाम उम्र 20 साल को पकड़ा और उससे पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. जिसके बाद 28 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं घटना में सहयोगी नाबालिग को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा जुर्म में इस्तेमाल किये गए मोटरसाइकिल को भी जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https:/./chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB