नाबालिग बालिका को आइसक्रीम के बहाने घर ले जाकर बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Minor girl was raped after being lured to his house on the pretext of giving her ice cream, police arrested the accused and sent him to jail

नाबालिग बालिका को आइसक्रीम के बहाने घर ले जाकर बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जांजगीर-चांपा : नाबालिग बालिका को आरोपी द्वारा 15 मार्च 2025 को बहला फुसलाकर कर आइसक्रीम देने के बहाने अपने घर ले जाकर दैहिक शोषण किया की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ की अपराध क्र.- 92/2025 दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में फौरन थाना स्तर पर टीम किया जाकर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी.
इसी कड़ी में अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप व SDOP चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी चांपा जे पी गुप्ता के निर्देशन में एक टीम मौके की तरफ रवाना किया गया. टीम द्वारा आरोपी डेविड जोसेफ निवासी मिशन रोड बरपाली चांपा को उसके निवास में दबिश देकर पकड़ा.
जिसको घटना के बारे में पूछताछ करने पर नाबालिग बालिका को आइस्क्रीम देने का लालच देकर दुष्कर्म करना कबूल किए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म

वाड्रफनगर : वाड्रफनगर में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ है. आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण किया था और लगातार 15 दिनों तक पीड़िता के साथ बलात्कार करता रहा. परिजनों ने वाड्रफनगर पुलिस चौकी में घटना की शिकायत लिखाई थी. जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की खबर पर आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं नाबालिग को उसके परिजनों को सूपुर्द किया।
नवागढ़ पुलिस ने सारागांव क्षेत्र के अफरीद गांव का रहने वाला आकरोपी अजय सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय ने नाबालिग लड़की कोई बहला फुसलाकर भगा ले गया था. इसकी रिपोर्ट के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई थी. इसी दौरान मुखबिर से खबर मिली कि आरोपी अजय सूर्यवंशी नाबालिग लड़की को हरियाणा तरफ लेकर गया था. कुछ दिन रहने के बाद वापस अफरीद आ गया. इधर नवागढ़ पुलिस ने आरोपी अजय सूर्यवंशी के कब्जे नाबालिग लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI