पार्षद पति और साथियों ने मिलकर की दबंगई, सफाई कर्मचारी को गाली-गलौज कर पीटा, आई चोटें, पुलिस ने किया काउंटर केस दर्ज

Councilor's husband and his associates behaved like bullies, abused and beat up the sanitation worker, he got injured, police filed a counter case

पार्षद पति और साथियों ने मिलकर की दबंगई, सफाई कर्मचारी को गाली-गलौज कर पीटा, आई चोटें, पुलिस ने किया काउंटर केस दर्ज

बिलासपुर : नगर पंचायत बोदरी के पार्षद पति और उसके साथियों ने मिलकर सफाई कर्मचारी की पिटाई कर दी. जिससे उसे चोटें आई है. इसके बाद वहां भारी तादाद में भीड़ जुट गई. खबर पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. मिली जानकारी के मुताबिक चकरभाठा वार्ड क्रमांक 7 निवासी प्रशांत वर्मा सफाई कर्मचारी है. 14 मार्च को शाम 6 बजे सत्तर खोली के पास था. वहां वार्ड क्रमांक 7 का पार्षद पति आशीष खत्री व उनके अन्य साथियों ने गाली-गलौज करते हुए प्रशांत के साथ मारपीट की. इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने जाते समय पीड़ित का दोस्त सुमित चौहान और पंकज वर्मा के साथ भी मारपीट की गई.
वहीं आशीष खत्री ने भी प्रशांत व उसके साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं दूसरे मामले में चकरभाठा वार्ड क्रमांक 8 निवासी प्रकाश मत्तानी ने जुर्म दर्ज कराया है कि 14 मार्च को शाम 6:30 बजे घर से अपने बाइक से रवि के साथ नयापारा की तरफ जा रहा था. रास्ते में वार्ड क्रमांक 7 सत्तर खोली चकरभाठा के पास जीत वर्मा अपने साथियिं के साथ मिला. उसने मारपीट का आरोपल लगाते हुए प्रकाश की पिटाई कर दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI