युवक ने खेली खून की होली, पुरानी रंजिश के चलते आरोपी दोस्त ने किया चाकू मारकर कत्ल, अब पहुंचा जेल के सलाखों के पीछे
The youth played Holi with blood, the accused friend stabbed him to death due to old enmity, now he is behind the bars of the jail
धमतरी/मगरलोड : गोबरा नवापारा से धमतरी जिला पहुंचकर दोस्त की चाकू मार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 14 मार्च के दिन करीब 3 बजे मृतक लोचन निषाद पिता व्यास निषाद उम्र 19 साल अपने अन्य साथियो के साथ पार्टी मनाने के लिए नवागांव महानदी किनारे आए. खाना बनाकर खा रहे थे. उसी समय आरोपी ओमप्रकाश ध्रुव पिता स्व कृपाराम ध्रुव उम्र 39 साल साकिन वार्ड नं. 19 गोबरा नयापारा भी आया और साथ में खाना खाया. आरोपी ने पूर्व रंजिश के चलते अपने पास रखे धारदार चाकु से मृतक के बायें सीने में जानलेवा हमला किया. जिससे लोचन की मौत हो गई.
इस मामले की रिपोर्ट थाना गोबरा नवापारा मे 00/25 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच कार्यवाही की गई. थाना गोबरा नवापारा से 00/25 की मर्ग डायरी प्राप्त होने पर थाना मगरलोड में धारा 103 बीएनएस. जुर्म दर्ज कर जांच ने लिया गया. इस मामले की जांच के दौरान आरोपी ओमप्रकाश ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. बयान में मामले में इस्तेमाल धारदार चाकु और वारदात के समय पहने हुए टी-शर्ट को झाड़ी झुरमुट से निकालकर पेश करने पर गवाहों के सामने जप्त किया गया. आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया.
इस मामले की कार्यवाही में एसडीओपी.कुरुद में चौकी करेलीबडी प्रभारी सहित समस्त स्टॉफ और थाना गोबरा नवापारा निरीक्षक व स्टॉफ का योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



