बेरोजगारी को लेकर ताने मारने वाले पड़ोसी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, तंग आकर कर दिया मर्डर, आरोपी सुखदास गिरफ्तार
Neighbour who taunted him about unemployment was beaten to death, he was fed up and killed, accused Sukhdas arrested
जगदलपुर : दिन भर घर पर पड़े रहता है. मुफ्त की रोटियां तोड़ता है. कुछ कामकाज कर लिया कर.. कब तक मुफ्त की रोटी खाएगा.. जैसे तानों से परेशान एक युवक ने अपने पड़ोसी की हत्या कर दी. यह मामला बोधघाट थाना क्षेत्र नकटी सेमरा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोटवार पारा में रहने वाला सुखदास उम्र 32 साल अपने पड़ोसी आसमन कश्यप उम्र 50 साल के तानों से परेशान था. सुखदास को रोजाना आसमन उसकी बेरोजगारी को लेकर ताने मारता था. ताने भी ऐसे कि उससे सुनना मुश्किल हो गया था. गुरुवार को भी आसमन ने सुखदास को दिन भर घर पर पड़े रहने और कोई काम नहीं करने को लेकर ताने मारे.
रोज-रोज के तानों से सुखदास ने आपा खो दिया और उसने आसमन की पिटाई शुरु कर दी. पिटाई के दौरान सुखदास के हाथ में एक बांस का डंडा आ गया तो उसने आसमन को इससे जमकर पीटा. इस पिटाई से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
कत्ल की यह जानकारी गांव के कोटवार ने पुलिस तक पहुंचाई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से खून से सनी मिट्टी का सैंपल, ईंट और बांस बरामद किया गया. पुलिस ने आरोपी सुखदास की तलाश शुरु की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. सुखदास ने गिरफ्तारी के बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया है. जिसके बाद उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



