आज 24 जून को प्रस्तावित ग्रामसभा की तारीख बदलाव करने की मांग को लेकर मैनपुर सरपंच संघ ने एसडीएम मैनपुर को सौंपा ज्ञापन, SDM को बताई वजह

The Mainpur Sarpanch Sangh submitted a memorandum to the Mainpur SDM today, June 24, requesting a change in the date of the proposed Gram Sabha and explaining the reason for the request.

आज 24 जून को प्रस्तावित ग्रामसभा की तारीख बदलाव करने की मांग को लेकर मैनपुर सरपंच संघ ने एसडीएम मैनपुर को सौंपा ज्ञापन, SDM को बताई वजह

गरियाबंद : सरपंच संघ मैनपुर द्वारा मैनपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय पहुंचकर एसडीएम हितेश्वरी बाघे को ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि 24 जून 2026 को जिले के सभी ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित ग्रामसभा की तारीख को बदला जाए. क्योंकि 24 जून को संपूर्ण देश सहित आदिवासी समाज द्वारा विरांगना रानी दुर्गावती शहादत दिवस सम्मान के साथ मनाया जाता है. सरपंच संघ के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि इस दिन आदिवासी समाज द्वारा जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है.
शहादत दिवस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि समाज प्रमुख ग्रामवासी और सभी सरपंचगण पंचगण शामिल रहेंगे. ऐसी स्थिति मे ग्रामसभा मे अपेक्षित जनभागीदारी एवं प्रतिनिधित्व सुनिश्चित नहीं हो सकेगी.
सरपंच संघ द्वारा गरियाबंद कलेक्टर के नाम ज्ञापन मैनपुर एसडीएम को सौंपते हुए जनहित एवं आदिवासी समाज की भावनाओं को ध्यान मे रखते हुए 24 जून 2026 को प्रस्तावित ग्रामसभा की तारीख में बदलाव करने की मांग किया गया है.
इस दौरान सरपंच संघ के पदाधिकारी हेमोबाई नागेश, जयराम मांझी, आदिवासी नेता महेन्द्र नेताम, ललिता ध्रुवा, मुकेश कपिल, विजय मरकाम, जनपद सदस्य प्रताप मरकाम, निलेन्द्र नागेश, अरविंद नेताम, बनसिंग सोरी, डोमु ध्रुव, गज्जु नेगी, पुष्पा नेगी, यशवंत मरकाम, पुनित नागेश, टीकम नागवंशी सहित बड़ी तादाद में सरपंच आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t