लव मैरिज के 9 महीने बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मां ने सास-ससुर पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Nine months after a love marriage, a newlywed woman hanged herself; her mother accused her in-laws of harassment; police investigating.

लव मैरिज के 9 महीने बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मां ने सास-ससुर पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : मानिकपुर चौकी क्षेत्र के अमरिया पारा बस्ती में शनिवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां 22 साल की नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मामले की खबर मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है. मृतिका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगातार प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है. जिसके चलते मामले ने संवेदनशील रुप ले लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका मधु सूर्यवंशी उम्र 22 साल निवासी खोखरा, जिला जांजगीर-चांपा ने करीब नौ महीने पहले अरुण कोसले निवासी अमरिया पारा, कोरबा से लव मैरिज किया था. शादी के बाद मधु अपने मायके नहीं गई थी और अपने पति के परिवार के साथ ही रह रही थी.
शनिवार सुबह करीब 11 बजे मधु ने घर में लगे लोहे के एंगल में दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के वक्त पति टीपी नगर क्षेत्र में गैरेज में मिस्त्री का काम करता है. जहां काम करने गया हुआ था. जबकि सास-ससुर घर में ही थे. पति अरुण को जब फोन पर इस घटना की खबर मिली. वह फौरन मौके पर पहुंचा और उसने मानिकपुर पुलिस को खबर दिया.
मानिकपुर चौकी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर तहसीलदार को बुलाया. पंचनामा, फोटो और अन्य जरुरी औपचारिकताएं उनकी मौजूदगी में की गईं. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. जैसे ही घटना की खबर मृतिका के मायके वालों तक पहुंची. वे फौरन कोरबा पहुंचे.
मधु के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि मधु को मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जाता था. और इसी प्रताड़ना के चलते उसने खुदकुशी का कदम उठाया. परिजनों ने सास-ससुर और संभवतः पति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है.
मधु की मां अंबिका बाई ने बताया की चार बेटियों में सबसे छोटी थी. और कोरबा अपने दीदी के घर आई थी. इस दौरान उसे युवक से संपर्क हुआ और शादी कर ली. शादी के बाद उसकी बेटी से फोन पर बात होती थी. तब बताती थी कि उसके साथ ससुर लव मैरिज किये हो कुछ सामान लेकर नहीं आई है ऐसे कहकर बात-बात पर ताना मारा करती थी. जिसके चलते वह परेशान रहती थी और उनकी प्रताड़ना से ही आज उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है. बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह उसकी सास के साथ चाय बनाने को लेकर कहां सुनी हुई थी. इसके बाद यह कदम उसने उठाया है.
वहीं पुलिस ने कहा है कि परिजनों के लिखित बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. खुरुआती जांच में खुदकुशी की पुष्टि हुई है. लेकिन प्रताड़ना के आरोपों की जांच अभी जारी है. यह घटना फिर एक बार नवविवाहिता की सुरक्षा और घरेलू हिंसा को लेकर सवाल खड़े करती है. पुलिस आस-पड़ोस और रिश्तेदारों से भी जानकारी इकठ्ठा कर रही है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर मधु को ऐसा कदम उठाने पर किसने मजबूर किया. मानिकपुर चौकी पुलिस ने कहा है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. मृतिका के परिवार ने सरकार और पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t