उधर सुशासन तिहार तो इधर पीने के पानी के लिए हाहाकार, पेयजल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं ने गुंडी-बाल्टी लेकर किया चक्काजाम
On one side there is good governance festival and on the other side there is outcry for drinking water, villagers' anger erupted over the drinking water crisis, women blocked the road with pots and buckets.
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में राजिम विधानसभा के आश्रित ग्राम पोड गांव में भीषण गर्मी की वजह से पेयजल संकट गहरा गया है. पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सोमवार को नेशनल हाईवे 130 पर उतरकर चक्काजाम कर दिया. काफी तादाद में महिलाएं और पुरुष बर्तन-बाल्टी रखकर प्रदर्शन किया इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए.
मिली जानकारी के मुताबिक पोड़ के ग्रामीण लंबे वक्त से पानी की समस्या से परेशान हैं. उन्होंने कई बार प्रशासन को इससे अवगत कराया. लेकिन आरोप है कि प्रशासन ने कोई स्थायी समाधान के लिए ठोस पहल नहीं की. गर्मी बढ़ते ही पेयजल संकट गहरा गया. इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है.
अब समस्या के खिलाफ ग्रामीणों ने सोमवार को मुख्य सड़क पर बैठकर चक्काजाम शुरू कर दिया. प्रदर्शन की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया. वाहनों के पहिए थम गए. प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे. उनकी जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की.
ग्रामीणों की विरोध प्रदर्शन की खबर के बाद पाण्डुका पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर उन्हें समझाने का प्रयास किया. इस दौरान अधिकारियों ने जल्द ही समस्या के समाधान और आवश्यक व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दिया. प्रशासन की तफ से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म कर दिया. साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



