राजधानी के हुनमान मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चांदी के दो मुकुट और आभूषण जब्त

Police arrested the accused of theft in Hunman temple of the capital seized two silver crowns and jewelery

राजधानी के हुनमान मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चांदी के दो मुकुट और आभूषण जब्त

रायपुर : रायपुर के स्वामी आत्मानंद सरोवर के पास स्थित हुनमान मंदिर से चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी गौकरण निषाद से पुलिस ने 2 चांदी के मुकुट और मंदिर में श्रृंगार के आभूषण जब्त किए हैं.
दरअसल पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि बेमेतरा के रहने वाले गौकरण निषाद ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जिस पर रायपुर पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की. आरोपी को पकड़कर मामले में पूछताछ की. आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. लेकिन सख्ती से पूछताछ पर मंदिर में चोरी करना कबूल कर लिया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास के चांदी के 2 मुकुट, 1 त्रिशूल, 1 नग पट्टी, 2 बछिया 1 जोड़ी पायल और अन्य चांदी से बने श्रृंगार के सामानों को जब्त कर लिया गया है. आरोपी गौकरण निषाद को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI