आदतन जुआरियों के फड़ में पुलिस का छापा, शहर के 9 नामचीन व्यापारी गिरफ्तार, 41 हजार नगद, मोबाइल और कॉइन बरामद

Police raid in habitual gamblers' den, 9 famous businessmen of the city arrested, 41 thousand cash, mobile and coins recovered

आदतन जुआरियों के फड़ में पुलिस का छापा, शहर के 9 नामचीन व्यापारी गिरफ्तार, 41 हजार नगद, मोबाइल और कॉइन बरामद

बिलासपुर/सरकण्डा : सरकण्डा पुलिस ने शहर के आदतन जुआरियों के फड़ में छापा मारकर लोधीपारा स्थित चर्चित अग्रवाल बाड़ा से 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार जुआरियों में शहर के नामचीन व्यापारी शामिल है. आरोपियों के कब्जे से कुल 41505 रुपये नगदी रकम और 11 नग मोबाईल जप्त किया है. पकड़े गए जुआरी आदतन हैं. आरोपियों में बिलासपुर नगर निगम की मेयर के देवर का नाम भी शामिल है. जिससे पूरे शहर में चर्चा तेज हो गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरकंडा पुलिस को 18 अगस्त 2025 को खबर मिली कि महावीर अग्रवाल बाड़ा के अंदर कोनी रोड लोधीपारा सरकण्डा में जुए का फड़ चल रहा है. करीब दर्जन भर जुआरी रुपये पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश और प्लास्टिक के कॉइन से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं.
मुखबीर की खबर पर सरकंडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फड़ में छापा मारा. मौके पर रमेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, चन्द्रशेखर अग्रवाल, विजय विधानी, हरवंश लाल अजमानी, बिहारी ताम्रकार, तेजेस्वर वर्मा, सुनील कुमार अग्रवाल और पारुल राय को पकड़ा गया.
पुलिस के अनुसार जब फड़ और जुआ खेल रहे जुआरियों की तलाशी ली तो कुल 41505 रुपये. नगद 11 नग मोबाईल और प्लास्टिक के कॉइन बरामद हुआ. फड़ से रकम और क्वाइन जप्त कर आरोपियों के खिलाफ छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शहर की राजनीति और व्यापार से जुड़े लोग शामिल हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि जुए के कारोबार में रसूखदारों का हाथ है. खास बात यह है कि कुछ समय पहले शहर के एक होटल में भी ऐसे ही बड़े पैमाने पर जुआ पकड़ाया था. जिसमें कई चर्चित चेहरे सामने आए थे. इस ताजा कार्रवाई से पुलिस की सक्रियता और सख्ती का अंदाजा लगाया जा सकता है.
गौरतलब है कि जुआ को लेकर बिलासपुर शहर में अक्सर पुलिस कार्रवाई होती रहती है. लेकिन इसके बावजूद इस गोरखधंधे में कमी नहीं आ रही है. हर बार दबिश में वही पुराने खिलाड़ी दोबारा पकड़ाए जाते हैं. पुलिस अब इस बार आरोपियों के नेटवर्क और सप्लाई चेन की भी जांच कर रही है. ताकि जुए के इस खेल पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके.
नाम आरोपीगण
01. रमेश कुमार अग्रवाल पिता गोपाल प्रसाद अग्रवाल उम्र 70 साल निवासी अग्रसेन चौक बिलासपुर
02. सुशील अग्रवाल पिता स्व महावीर प्रसाद अग्रवाल उम्र 60 साल निवासी पुराना सरकण्डा बिलासपुर
03. चन्द्रशेखर अग्रवाल पता पूरनचंद अग्रवाल उम्र 64 साल निवासी महाराणा प्रताप चौक अकलतरा जिला जांजगीर चांपा
04. विजय विधानी पिता स्व रेलू विधानी उम्र 64 साल निवासी हेमूनगर चौक थाना तोरवा जिला बिलासपुर
05. हरवंश लाल पिता मूल्कराज अजमानी उम्र 79 साल निवासी दयालबंद बिलासपुर।
06. बिहारी ताम्रकार पिता स्व. दुखीराम ताम्रकार उम्र 66 साल निवासी भाजपा कार्यालय के सामने करबला रोड थाना कोतवाली जिला बिलासपुर
07. तेजेस्वर वर्मा पिता रामाधार वर्मा उम्र 40 साल निवासी गोड़पारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर
08. सुनील अग्रवाल पिता स्व राधाकृष्ण अग्रवाल उम्र 60 साल निवासी चांटीडीह सरकण्डा
09. पारसराय पिता राजेश राय उम्र 48 साल निवासी 27 खोली थाना सिविल लाईन बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t