शादी से पहले मनाता रहा सुहागरात का आनंद, दुष्कर्म के आरोप में रेलवे का जूनियर इंजीनियर लखन गिरफ्तार, डीआरएम कार्यालय में मचा हंगामा

Railway junior engineer Lakhan arrested for rape after celebrating his wedding night before marriage, causing commotion in DRM office

शादी से पहले मनाता रहा सुहागरात का आनंद, दुष्कर्म के आरोप में रेलवे का जूनियर इंजीनियर लखन गिरफ्तार, डीआरएम कार्यालय में मचा हंगामा

रायगढ़/तमनार : डीआरएम ऑफिस में रेलवे के एक जूनियर इंजीनियर लखन कुमार पटनायक को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई शुक्रवार को हुई. आरोपी जैसे ही ड्यूटी में कार्यालय पहुंचा तो तमनार रायगढ़ की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गई. इस कार्रवाई की खबर स्थानीय खमतराई थाने को भी दी गई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक 23 अप्रैल को 33 साल की युवती ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2023 में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए उसकी पहचान आरोपी लखन कुमार पटनायक से हुई थी. जिसने खुद को रेलवे में जे.ई. बताकर शादी का भरोसा दिलाया। परिचय के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी लगातार शादी का भरोसा दिलाता रहा.
पीड़िता के मुताबिक 14 दिसंबर 2025 को आरोपी तमनार स्थित उसके घर पहुंचा. जहां परिजनों के बाहर होने का फायदा उठाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद भी आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा.
जब परिजनों ने सगाई और शादी की बात आगे बढ़ाई तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह से इंकार करते हुए कोर्ट मैरिज की बात कही. मार्च 2026 में कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन भी दिया गया. लेकिन इसके बाद आरोपी ने संपर्क खत्म कर दिया और बाद में साफ तौर पर शादी से इंकार कर दिया.
इससे पहले उस युवती के परिजनों ने डीआरएम कार्यालय में आकर 8 अप्रैल को हंगामा खड़ा किया था. इस बारे में इस माह 9 अप्रैल को जूनियर इंजीनियर पटनायक ने लिखित आवेदन अपने वरिष्ठ अधिकारी रेल मंडल विद्युत इंजीनियर को देकर उल्लेखित किया कि 9 फरवरी 2026 को उसकी सगाई युवती से हुई थी.
इसके बाद पिता और भाई द्वारा गाली देना, धमकी की वजह से उसने शादी करने से इंकार कर दिया. तब से उसे परेशान किया जा रहा है. जूनियर इंजीनियर ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के साथ ही रेलवे सुरक्षा अधिकारी से संरक्षण देने की भी मांग की थी.
इस रिपोर्ट पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव ने अपराध क्रमांक 82/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया. एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी ने टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये रायपुर रवाना हुई. और रायपुर रेल मंडल कार्यालय के विद्युत विभाग में जूनियर इंजीनियर लखन कुमार पटनायक निवासी शिवानंद नगर को सुबह ड्यूटी पर डीआरएम ऑफिस जा रहा था. इसी दौरान रायगढ़ पुलिस ने कार्यालय के पास उसे गिरफ्तार कर लिया.
वरिष्ठ विद्युत इंजीनियर, विवेक पटेल ने बताया कि जूनियर इंजीनियर की गिरफ्तारी के बारे में मुझे जानकारी नहीं है. प्रतिवेदन मिलने पर विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी.
आरोपी
आरोपी लखन कुमार पटनायक उम्र 37 साल निवासी भिलाईनगर जिला दुर्ग छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t