नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, खूंटाघाट डेम में पिकनिक मनाने गए इंजीनियर की डूबकर गई जान, हादसे ने बुझा दी खुशियां
A teenager who went to take bath in the river died by drowning, an engineer who went for picnic at Khuntaghat Dam died by drowning, the accident extinguished the happiness
नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत
भिलाई : दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में ग्राम घुघुवा जमराव एनीकट पर खारुन नदी में बुधवार की शाम 15 साल का किशोर डूब गया. जानकारी लगने पर गोताखोरों ने तलाश शुरु की. और देर शाम शव निकाला गया. मृतक गिरीश शरणागत रायपुर का निवासी था और अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ सैर सपाटा के लिए एनिकट पर आया था.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर से चार दोस्त पिकनिक मनाने खारुन नदी पहुंचे थे. एनीकट के पास दोस्त नदी में उतर थे. देखते ही देखते 15 साल का युवक गिरीश शरणागत और एक अन्य युवक नदी के तेज धार में बहने लगे. दोनों ही एनीकट के भंवर में फंस गए. इसे देख दुसरे दो दोस्तों ने डूबते हुए किशोरों को बचाने की कोशिश की. दोनों ने एक को तो बचा लिया. लेकिन गिरीश शरणागत काे वे नहीं बचा पाए.
हादसे की खबर मिलने पर अमलेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. गिरीश की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया. काफी मशक्कत के बाद गिरीश का शव खारुन नदी से बाहर निकाला गया. गिरीश पिता नवीन शरणागत वर्तमान में सत्यम विहार कालोनी, रायपुरा जिला रायपुर का निवासी है. उसके साथ आयुष भगत, राहुल राव और हिमेश देवांगन भी थे. अमलेश्वर थाना प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि मर्ग कायम कर शव स्वजनों को सौंप दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
खूंटाघाट डेम में पिकनिक मनाने गए इंजीनियर की डूबकर गई जान
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित खूंटाघाट डेम में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवक की डूबकर मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मूलतः मध्यप्रदेश के बालाघाट निवासी और कोरबा जिले के सुभाष नगर दीपका में रहकर रिजिटेक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. विशाल मानकर उम्र 26 साल अपने पांच दोस्तों के साथ पिकनिक के लिए डेम आया था. खाना बनाने और खाने के बाद सभी दोस्त नहाने के लिए जलाशय में उतरे. लेकिन नहाने के बाद पांच युवक बाहर आ गए. जबकि विशाल गहराई में चला गया और बाहर नहीं निकल सका. दोस्तों ने काफी तलाश किया. लेकिन अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा. गुरुवार सुबह SDRF टीम ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया.
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले विशाल ने पिता से फोन पर कहा था कि वह 15 अगस्त की छुट्टियों में घर आएगा. लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया. परिजनों को खबर देकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



