महिला को नहाते देख गलत इरादे से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले पड़ोसी रुपेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Rupesh, a neighbour who entered a woman's house with the wrong intention of molesting her while she was bathing, was arrested by the police and sent behind bars.

महिला को नहाते देख गलत इरादे से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले पड़ोसी रुपेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसों में एक महिला के साथ हुई शर्मनाक घटना में आरोपी युवक रुपेश सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी के घर दबिश दी. आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा. लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर जेल भेजा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 27 नवम्बर 2025 को थाना कोनी में रिपोर्ट कर बताई कि ग्राम जलसों स्थित अपने घर नहानी में नहा रही थी. तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक रुपेश सूर्यवंशी उसे नहाते हुए देखकर और महिला को घर में अकेले पाकर गलत नियत से उसके घर में घुसकर महिला को जबरदस्ती छूने और छेड़छाड़ करने लगा. किसी तरह महिला बचकर वहां से भागकर घटना के बारे में अपने परिजनों को बताई.
इस रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. घटना की खबर वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया. पुलिस द्वारा आरोपी रुपेश सूर्यवंशी के घर में दबिश दी गई. पुलिस को देखकर आरोपी रुपेश सूर्यवंशी भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया.
पुलिस हिरासत में लेकर उससे घटना के बारे में पूछने पर जुर्म करना कबूल किया. आरोपी रुपेश सूर्यवंशी पिता शगुन सूर्यवंशी उम्र 35 साल निवासी ग्राम जलसों के खिलाफ अपराध धारा सदर 74,77,329(2) BNS का जुर्म करना करना पाए जाने से गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर रिमांड में जेल दाखिल किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
रुपेश सूर्यवंशी पिता शगुन सूर्यवंशी उम्र 35 साल निवासी ग्राम जलसो थाना कोनी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t