तहसील कार्यालय के सामने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन और नारेबाजी, पूर्व जनपद सभापति बताकर महिला तहसीलदार को धमकाने का आरोप
Protest and chanting slogans while semi-naked in front of the tehsil office; allegations of threatening the female Tehsildar by claiming to be a former district council chairman.
महासमुंद/पिथौरा : महासमुंद जिला के तहसील पिथौरा में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब जितेंद्र सिन्हा नामक व्यक्ति तहसीलदार पिथौरा के सामने हाजिर होकर शासकीय आबादी भूमि का नजरी नक्शा दिए जाने की मांग करने लगा. इस दौरान नायब तहसीलदार ललित सिंह ने साफ किया कि उक्त जमीन से संबंधित आवेदन पहले ही विनोद शर्मा पिता नंद राम शर्मा के नाम से पेश किया जा चुका है. जिस पर तहसीलदार द्वारा विधिवत मामला दर्ज कर सुनवाई की जा रही है.
जानकारी दिए जाने के बावजूद जितेंद्र सिन्हा ने खुद को जनपद सदस्य बताते हुए तहसील कार्यालय में मौजूद अधिकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास किया. आरोप है कि उन्होंने महिला तहसीलदार के सामने अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी दी और हालात को और गंभीर बनाते हुए अपने कपड़े उतारकर तहसील कोर्ट के दरवाजे पर बैठकर नारेबाजी शुरु कर दी.
इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और शासकीय कार्य प्रभावित हुआ।घटना की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार पिथौरा द्वारा फौरन उच्च अधिकारियों को खबर किया गया. और थाना प्रभारी पिथौरा को भी अवगत कराया गया. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल किया. पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ किया है कि शासकीय कार्यालयों में इस तरह का अनुशासनहीन एवं आपत्तिजनक व्यवहार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कानून व्यवस्था बनाए रखने और सरकारी काम की गरिमा सुरक्षित रखने के लिए दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



