पशु तस्करी का शक, मवेशी बेचने जा रहे 3 ग्रामीणों की पिकअप रोककर बेल्ट-डंडे से जमकर पिटाई, सभी का इलाज जारी, वीडियो जमकर वायरल
Suspected of cattle smuggling, three villagers were stopped in their pickup truck while trying to sell cattle and were beaten with belts and sticks. All are currently undergoing treatment, and the video has gone viral.
बालोद : पशु तस्करी के शक में तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घायल तीनों लोगों काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है. पूरा मामला गुरुर थाना क्षेत्र के भरदा पेवरों मार्ग की है.
मिली जानकारी के मुताबिक, धमतरी के रहने वाले तीन युवक वैध दस्तावेजों के साथ छह मवेशियों को छोटा हाथी वाहन में भरकर करहीभदर मवेशी बाजार बेचने के लिए जा रहे थे रात लगभग 11:15 बजे भरदा–पेवरों मार्ग पर अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली. इसके बाद भीड़ ने बेल्ट, डंडे और हाथ-मुक्कों से तीनों व्यक्तियों की जमकर पिटाई कर दी.
पिटाई से युवकों को गंभीर चोटें आई है. घायल सभी व्यक्तियों का इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही गुरुर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



