सागौन लकड़ी तस्करों का वनकर्मियों पर कुल्हाड़ी से हमला, रॉड लेकर दौड़ाया, जान बचाकर भागे वनकर्मी, हमले में डिप्टी रेंजर घायल, तस्करी नाकाम
Teak wood smugglers attacked forest workers with axes, chased them with rods, forest workers ran away to save their lives, deputy ranger injured in the attack, smuggling failed
बिलासपुर : लकड़ी तस्करों ने वनकर्मियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिसमें डिप्टी रेंजर घायल हो गया. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वनकर्मियों को जंगल में सागौन लकड़ी की कटाई करने की जानकारी मिली थी. जिस पर टीम तस्करों को पकड़ने गई थी. तभी तस्करों ने वनकर्मियों को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाया. हमलावरों से बचने वनकर्मियों को वहां से भागना पड़ा. पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है. घटना कोटा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोटा के वन विकास निगम के परियोजना मंडल के सेमरिया में लकड़ी तस्करों के सक्रिय होने की जानकारी मिली. रविवार की रात 8 बजे टीम को खबर मिली कि सेमरिया बीट के वन क्षेत्र में 8-10 लकड़ी तस्कर सागौन के पेड़ों को काटकर परिवहन कर रहे हैं.
खबर मिलते ही वनकर्मी की सर्चिंग टीम जंगल के लिए रवाना हुई. रात करीब 12 बजे सर्चिंग के दौरान टीम जब सेमरिया पहुंची. तो उन्हें कुछ लोग नजर आए. वह ट्रैक्टर के जरिए पिकअप में सागौन लकड़ी लोड कर रहे थे. जिस पर वनकर्मियों ने घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ने की प्लान बनाई. जिसके बाद वनकर्मियों ने उन्हें घेर लिया. जैसे ही वह नजदीक पहुंचे. अचानक लकड़ी तस्करों ने कुल्हाड़ी, लोहे के रॉड और लाठी लेकर उन्हें दौड़ाया. जिससे वनकर्मी हड़बड़ा गए. किसी तरह वनकर्मी वहां से जान बचाकर भागने में कामयाब हुए.
लेकिन डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे जंगल में ही छूट गए. इस दौरान तस्करों ने वन विकास निगम के डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे को पकड़ लिया. उन्होंने डिप्टी रेंजर पर कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर दिया. जिससे वो खून से लथपथ होकर घायल हो गए. इधर हमला करने के बाद तस्कर वहां से भाग निकले.
कुछ देर बात वनकर्मी उन्हें ढूंढते हुए पहुंचे तो डिप्टी रेंजर जमीन पर घायल पड़े मिले. जिसके बाद उन्हें कोटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखकर बिलासपुर रेफर किया गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विकास निगम के अफसरों में हड़कंप मच गया.
अफसरों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके पुलिस की टीम मौके भी मौके पर पहुंच गई. इस दौरान वनकर्मियों के साथ लोगों की भीड़ भी जुट गई. जांच के दौरान मौके पर सागौन के 17 लट्ठा, ट्रैक्टर और पिकअप जब्त किया गया है.
टीआई तोप सिंह नवरंग ने बताया कि वन विकास निगम के कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने लकड़ी तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अब जब्त गाड़ी के आधार पर उसके मालिक और तस्करों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है. जल्द से जल्द सभी आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी कर ली जायेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



