स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के बीच विवाद का मामला गरमाया, अभिभावकों ने थाने का किया घेराव, 10वीं के छात्र सहित चार सहयोगी पर मामला दर्ज

The Lakhanpur student beating case escalated, with parents surrounding the police station. A case was filed against a 10th-grade student and four associates.

स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के बीच विवाद का मामला गरमाया, अभिभावकों ने थाने का किया घेराव, 10वीं के छात्र सहित चार सहयोगी पर मामला दर्ज

सरगुजा : लखनपुर थाना क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के बीच विवाद ने गंभीर रुप ले लिया. 12वीं के छात्रों को बीच रास्ते में रोककर उसी स्कूल के बदमाश छात्रों ने मारपीट की. पीटने वाले छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से पीड़ित छात्रों के अभिभावकों ने थाने का घेराव किया और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की. यह मामला लखनपुर थाना क्षेत्र इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 26 सितंबर की स्कूल से घर जा रहे एक 12वीं कक्षा के तीन छात्रों का रास्ता रोककर उसी स्कूल में अधयनरत 10वीं कक्षा के छात्र ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर पिटाई कर दी. सूत्रों के मुताबिक, 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अन्य साथियों को साथ लेकर 12वीं के छात्रों की बेरहमी से पिटाई की. कथित तौर पर “स्कूल में हीरो बनने” की बात कहकर मारपीट की गई.
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित छात्रों के अभिभावक भड़क उठे. अभिभावक बड़ी तादाद में थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया. उनका कहना था कि अगर इस तरह की घटनाओं पर फौरन और सख्त कार्यवाही नहीं की गई तो बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है.
लोगों के विरोध और दबाव को देखते हुए पुलिस ने मामले में त्वरित संज्ञान लिया.   10 वी के  छात्र सहित उसके चार सहयोगीयो के उपर कार्यवाही करते हुए आरोपी बनया और उनके  खिलाफ जुर्म दर्ज किया. इस मामले में धारा 296, 251(2), 3(5) BNS के तहत जुर्म दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी गई है.
इस घटना के बाद लखनपुर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है. लोगों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता दिखाई दे रही है. वहीं पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों पर कानून के मुताबिक कठोर कार्यवाही की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t