सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ गंदी हरकत करने वाला शिक्षक सस्पेंड, इधर ड्यूटी के दौरान शराब सेवन, एसएसपी ने आरक्षक को किया निलंबित

A teacher has been suspended for sexually assaulting a seventh-grade student. Meanwhile, the SSP has suspended a constable for consuming alcohol while on duty.

सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ गंदी हरकत करने वाला शिक्षक सस्पेंड, इधर ड्यूटी के दौरान शराब सेवन, एसएसपी ने आरक्षक को किया निलंबित

सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ गंदी हरकत करने वाला शिक्षक सस्पेंड

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला झोरपारा में एक गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि विद्यालय में पढ़ने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ वहां कार्यरत शिक्षक घूरन राम पटेल ने अनुचित व्यवहार (बैड टच) किया. यह मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर आक्रोश फैल गया और अभिभावकों ने सख्त कार्रवाई की मांग की.
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने जांच शुरु की. जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक (JD) शिक्षा ने आरोपी शिक्षक घूरन राम पटेल को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया. इस मामले में लापरवाही बरतने पर संकुल समन्वयक को भी पद से हटा दिया गया है.
इस घटना के सामने आने के बाद वाड्रफनगर पुलिस चौकी में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने पीड़िता के बयान और दुसरे सबूतों के आधार पर जुर्म कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. फिलहाल आरोपी शिक्षक से पूछताछ की जा रही है.
विद्यालय में पढ़ाई करने वाली छात्राओं के अभिभावकों ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि जिस पर बच्चों की शिक्षा और संस्कार की जिम्मेदारी होती है. वही शिक्षक अगर इस तरह की हरकत करे तो यह पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

ड्यूटी के दौरान शराब सेवन, एसएसपी ने आरक्षक को किया निलंबित

सूरजपुर : डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने अनुशासनहीनता, उदासीनता व स्वेच्छाचारी आचरण को लेकर सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरक्षक को सस्पेंड कर दिया
मिली जानकारी के मुताबिक 29 सितम्बर 2025 को पुलिस लाईन में पदस्थ आरक्षक विकास तिग्गा ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिला. जिस पर रक्षित निरीक्षक सूरजपुर के द्वारा आरक्षक का डॉक्टरी मुलाहिजा जिला चिकित्सालय सूरजपुर से कराया  गया.
आरक्षक के मुलाहिजा रिपोर्ट में शराब का सेवन करना पाए जाने पर रक्षित निरीक्षक के द्वारा इस बावत प्रतिवेदन डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर को भेजा गया. जिस उन्होंने तत्काल प्रभाव से आरक्षक विकास तिग्गा को सस्पेंड कर रक्षित केन्द्र सूरजपुर सम्बद्ध कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t