रायपुर में कत्ल की खुनी वारदात का चंद घण्टे में हुआ खुलासा, पुलिस ने आरोपी विकास विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

The bloody murder case in Raipur was solved in a few hours, police arrested the accused Vikas Vishwakarma and sent him behind bars

रायपुर में कत्ल की खुनी वारदात का चंद घण्टे में हुआ खुलासा, पुलिस ने आरोपी विकास विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कुछ ही घंटों में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली. खमतराई थाना क्षेत्र स्थित रावांभाठा खदान तालाब मैदान के पास सागर उर्फ ठाकुर सिंह की खून से लथपथ लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी. खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की और महज कुछ घंटों में आरोपी विकास विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी कृष्णा वर्मा निवासी खमतराई रायपुर ने 1 मई 2025 को थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि रावांभाठा खदान तालाब मैदान के पास सागर उर्फ ठाकुर सिंह मृत अवस्था में पड़ा है. जिसके शरीर मे चोट के निशान है और खुन से लथपथ है. इस खबर पर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की खबर एफएसएल टीम को दी गई एफएसएल टीम द्वारा उक्त मृतक सागर उर्फ ठाकुर सिंह के घटना स्थल के आसपास बारीके से छानबीन कर मृतक की किसी धारदार वस्तु से हत्या होना जाहिर किया. मृतक सागर उर्फ ठाकुर सिंह मर्ग पंचनामा तैयार पीएम कराने मेकाहारा रायपुर भेजा गया जंहा पर डॉक्टर द्वारा शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक की मौत धारदार हथियार से हमला करने ज्यादा खून बहने से होना बताया.
प्रथम दृष्टंया किसी अज्ञात आरोपी द्वारा मृतक सागर उर्फ ठाकुर सिंह के शरीर में धारदार हथियार प्राण घातक हमला कर हत्या करना पाये जाने से थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 387/25 धारा 103 बीएनएस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, मृतक के परिजन सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना शुरु किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा मामले में मुखबीर लगाने के साथ ही घटनास्थल और उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज का बारिकी से मुआयना किया गया.
इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी के बारे में अहम खबर मिली. जिस पर टीम द्वारा रावाभांठा निवासी विकास विश्वकर्मा को पकड़कर घटना के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 30 अप्रेल 2025 की रात मृतक आ रहा था. इसी दौरान वह मृतक को रोककर पैसे की मांग करने लगा. जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया. इसी दौरान आरोपी विकास विश्वकर्मा अपने पास रखें चाकू से मृतक सागर उर्फ ठाकुर सिंह पर वार कर उसकी हत्या कर दिया.
आरोपी विकास विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू को जप्त कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
इस कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, आर. अविनाश देवांगन, संदीप सिंह, हिमांशु राठौड़ और थाना खमतराई से उपनिरीक्षक प्रहलाद राठौर, सउनि. रमेश यादव, आरक्षक सुमित वर्मा, सुहैल अहमद, नरेन्द्र वर्मा, सनथ जयसवाल एवं थानेश्वर वर्मा की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
विकास विश्वकर्मा पिता अमर विश्वकर्मा उम्र 20 साल निवासी सरदा देवरी थाना बेरला जिला बेमेतरा. हाल पता- साहू का मकान रावभाठा थाना खमतराई रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB