जुताई के दौरान खेत में मिली रात से 21 वर्षीय युवती की लाश, गांव में दहशत का माहौल, पुलिस कर रही मामले की जांच

The body of a 21-year-old woman was found in a field during plowing, creating panic in the village, and the police are investigating the case.

जुताई के दौरान खेत में मिली रात से 21 वर्षीय युवती की लाश, गांव में दहशत का माहौल, पुलिस कर रही मामले की जांच

जांजगीर-चांपा : जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगांव पिपरा में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब मरखट्टी के पास एक खेत में 21 वर्षीय युवती का शव मिला. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक खेत में मिली लाश की पहचान पूनम महंत पिता विसंबर दास महंत उम्र करीब 21 साल निवासी पिपरा के रुप में हुई है. परिजनों ने बताया कि युवती बीती रात से घर नहीं लौटी थी.
सुबह ग्रामीणों ने जब जुताई करने पहुंचे तो खेत में शव पड़ा देखा. जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद तत्काल नवागढ़ पुलिस को खबर दी गई. मौके पर पहुंची नवागढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है. फिलहाल मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB