पिकनिक से लौटने के बाद लापता युवक की कुएं में मिली लाश, सिर पर चोट देख परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, गांव में पसरा मातम
The body of a young man who went missing after returning from a picnic was found in a well. Seeing the head injury, the family suspected murder, and mourning spread in the village.
सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरिमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिकनिक मनाने गए एक 22 साल के युवक का शव उसके गांव के ही एक कुएं में संदिग्ध हालत में मिला है. मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं. जिसके आधार पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच कर रही है. यह मामला दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुम्हरता की है.
मिली जानकारी के मुताबिक हरेंद्र सिंह उम्र 22 साल रविवार को अपने बच्चे, गांव के अन्य बच्चों और एक ड्राइवर के साथ पिकनिक मनाने के लिए पर्यटन स्थल मैनपाट गया था. दिनभर घूमने के बाद शाम को सभी वापस लौट आए. ड्राइवर और बच्चे अपने-अपने घर पहुंच गए. जब वह पूरी रात घर नहीं लौटा. तो चिंतित परिजनों ने सोमवार को उसकी तलाश शुरु की. रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां पूछताछ करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला.
लापता होने के तीसरे दिन यानी मंगलवार की शाम करीब 5 बजे गांव के कुछ लोगों ने कुएं में एक लाश तैरती देखी. शव की पहचान हरेंद्र सिंह के रुप में होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. खबर मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया. शव को बाहर निकालने पर देखा गया कि युवक के सिर पर चोट के गहरे निशान हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दरिमा अस्पताल भेजा. जहां बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
इधर मृतक के परिजनों ने सिर पर चोट के निशान देखकर इसे सोची-समझी साजिश बताया है. उनका आरोप है कि किसी ने हरेंद्र की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया है. ताकि इसे आत्महत्या या हादसा समझा जाए. युवक की मौत से उसकी पत्नी गहरे सदमे में है और पूरे गांव में मातम का माहौल है.
पुलिस फिलहाल मामले की बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ होगी. फिलहाल आत्महत्या और हत्या, दोनों ही एंगल से जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



