होटल के कमरे में युवक के साथ ठहरी युवती की सुबह संदिग्ध हालत में मिली लाश, पार्टनर फरार, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

The body of a young woman staying with a young man in a hotel room was found in suspicious circumstances this morning. Her partner is absconding, and the police are investigating the case.

होटल के कमरे में युवक के साथ ठहरी युवती की सुबह संदिग्ध हालत में मिली लाश, पार्टनर फरार, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित होटल चंदेला एक बार फिर सनसनीखेज मामले का केंद्र बन गया है. एक कमरे में युवती की लाश संदिग्ध हालत में मिली है. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी एंगल से जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है. हादसा है या फिर किसी आपराधिक वारदात का नतीजा.. यह मामला मामला कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित होटल चंदेला के कमरे नंबर 207 में जांजगीर-चांपा जिले के मरकाडीह (अकलतरा) निवासी संध्या दास उम्र 20 साल की लाश संदिग्ध हालात में मिली है. संध्या होटल के उसी कमरे में जांजगीर निवासी राकेश कुमार नामक युवक के साथ ठहरी हुई थी. सुबह होटल स्टाफ ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो युवक गायब था और युवती बिस्तर पर मृत हालत में पड़ी थी.
इसके बाद पुलिस को खबर दी गई. मामले की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक टीम और जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे. कमरे की बारीकी से जांच की गई और सबूत जुटाए गए. पुलिस अब होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार युवक राकेश कुमार निवासी जांजगीर की तलाश में जुट गई है. मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है.
पहली नजर में यह मामला प्रेम प्रसंग और हत्या का मालुम हो रहा है. एक दिन पहले एक प्रेमी जोड़े ने यहां चेकइन किया था. संभावना है कि युवती जिस युवक के साथ होटल के कमरे में रुकी थी. उसी युवक ने युवती की हत्या कर दी और फरार हो गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t