आरंग के पास नहर में पटेवा के पूर्व सरपंच के बेटे की संदिग्ध हालत मिली लाश, इलाके में दहशत का माहौल, मर्डर-खुदकुशी या हादसा?, जांच में जुटी पुलिस

The body of an unidentified man was found in a canal near Arang, creating panic in the area. Murder, suicide, or accident? Officers are working to identify the deceased. The investigation is ongoing.

आरंग के पास नहर में पटेवा के पूर्व सरपंच के बेटे की संदिग्ध हालत मिली लाश, इलाके में दहशत का माहौल, मर्डर-खुदकुशी या हादसा?, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : नवापारा क्षेत्र के पूर्व सरपंच के बेटे का शव संदिग्ध हालत में नहर में तैरते हुई मिली है. घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है. जब स्थानीय ग्रामीणों ने नहर में शव देखा और पुलिस को खबर दी. यह मामला रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम तोता के पास बुधवार सुबह एक युवक का शव नहर में तैरता हुआ मिला. इसकी खबर स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुवात में शव की शिनाख्त नहीं हो पाई. जिसके बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की. साथ ही नजदीकी थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही थी. ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके.
कुछ घंटों बाद पुलिस जांच में शव की शिनाख्त नवापारा नगर के समीपस्थ ग्राम पटेवा के पूर्व सरपंच राजू पाल के बेटे धर्मेश उर्फ लल्ला के रूप में हुई. मृतक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि धर्मेश दो दिनों से घर से लापता था. परिजन उसकी तलाश में जुटे ही हुए थे ऐसे में यह दुखद घटना सामने आ गई.
प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का सहीं खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस हत्या, खुदकुशी या हादसा तीनों संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. शव की हालत को देखते हुए अंदेशा जताया जा रहा है कि मौत कुछ समय पहले हुई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t