दादा की हैवानियत ने इंसानियत को किया शर्मसार, खेलने गई 9 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म, पोती के बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

The brutality of a grandfather shamed humanity, he raped a 9-year-old girl who had gone to play, and the accused of raping his granddaughter was arrested and sent to jail.

दादा की हैवानियत ने इंसानियत को किया शर्मसार, खेलने गई 9 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म, पोती के बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के एक गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है.
मिली  जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर पड़ोस में रहने वाले आरोपी जो रिश्ते में बच्ची का चचेरा दादा लगता है के घर खेलने गई थी. इसी दौरान करीब 55 साल के आरोपी ने सूना मौका पाकर 9 साल की मासूम बच्ची के साथ इस घृणित अपराध को अंजाम दिया. घटना के बाद जब मामला परिजनों के संज्ञान में आया. तो तत्काल इसकी खबर पुलिस को दी.
शिकायत मिलते ही भटगांव पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपी को दूसरे गांव से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है.
घटना के बाद पीड़िता की सुरक्षा और काउंसलिंग को ध्यान में रखते हुए उसे बाल कल्याण समिति (CWC) सूरजपुर भेज दिया गया है. भटगांव पुलिस मामले के अन्य सभी पहलुओं पर भी गहनता से जांच कर रही है. ताकि आरोपी के खिलाफ कड़े सबूत जुटाए जा सकें. इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t