मामूली विवाद पर दोस्त को धकेला ट्रक के सामने, पुलिस ने हत्या के प्रयास अपराध में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Pushed friend in front of truck over minor dispute police arrested accused for attempt to murder and sent him to jail

मामूली विवाद पर दोस्त को धकेला ट्रक के सामने, पुलिस ने हत्या के प्रयास अपराध में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़ : खरसिया में अपने दोस्त को जानलेवा इरादे से ट्रक के सामने धकेल दिया. पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 13 नवंबर 2024 को ग्राम उल्दा में श्रीमद भागवत कथा के दौरान यशवंत ऊर्फ अरुण सारथी उम्र 25 साल का झगड़ा उदित नारायण नामक व्यक्ति से हो गया. बसंत कुमार सारथी उम्र 18 साल ने झगड़े को शांत कराया. लेकिन बाद में यशवंत ने उदित को मारने का इरादा जताया. इस पर बसंत ने उसे रोकने की कोशिश की. थोड़ी देर बाद जब दोनों पैदल नेशनल हाईवे-49 होकर अपने घर लौट रहे थे.
यशवंत ने अचानक गुलशन दुकान के पास बसंत को तेज रफ्तार ट्रक के सामने जानलेवा इरादे से धक्का दे दिया. इस घटना में बसंत का सिर ट्रक से टकरा गया और दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए. गंभीर हालत में उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों पैर काटने पड़े.
पीड़ित बसंत ने 2 दिसंबर को थाना खरसिया में इस घटना की लिखित शिकायत की. जिसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित के शिकायत आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 716/2024 धारा 110 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी यशवंत सारथी पिता साध राम सारथी उम्र 25 साल निवासी ग्राम उल्दा थाना खरसिया को गिरफ्तार किया. आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI