पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पकड़ने गई आरक्षक पर अभियुक्त ने धारदार चाक़ू से किया हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस
The constable who went to arrest the accused under the POCSO Act was attacked by the accused with a sharp knife, he fled after threatening to kill him, police engaged in search.
महासमुंद/बाग्बहारा : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला में पॉस्को एक्ट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर आरोपी ने चाक़ू से हमला कर आरोपी वहां से फरार हो गया. उक्त आरोपी पर धारा 137(2), 64(2), 87 BNS, 4, 6 POCSO ACT के तहत मामला दर्ज था.
प्रधान आरक्षक हरीश कंवर ने बताया कि शासन खिलाफ किशोर चौहान के मामले के अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटी किशोर उर्फ मिथुन चौहान पिता निर्मल चौहान उम्र 20 साल चरौदा थाना खल्लारी निवासी की पेशी 8 अप्रैल 2026 की गिरफ्तारी वारंट तामील करने के लिए ग्राम कोटवार नोहर सिंह सूर्यवंशी को साथ लेकर वारंटी के सकूनत में दबिश दिया.
जहां मौजूद वारंटी किशोर उर्फ मिथुन चौहान आरक्षक को देखकर भागने लगा. जिसे आरक्षक ने करीब एक किलोमीटर दौडाने के बाद चरौदा बांध के नीचे जंगल में सुबह करीबन 11:10 बजे पकड़ लिया. पकड़ने के दौरान वारंटी अपने कमर में छिपाकर रखे धारदार लम्बी चाकू निकालकर आरक्षक को मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते हुए जान सहित खत्म करने की धमकी देकर सरकारी काम में बाधा पहुंचाते हुए चाकू लहराते हुए पहली बार आरक्षक के चेहरा में वार किया जो साईड होकर अपना बचाव किया. दूसरी बार पेट में हमला किया और गुस्से में आकर तीसरी बार कमर में हमला करने के दौरान अपने बचाव में किशोर उर्फ मिथुन चौहान के चाकू से आर्कषक हरीश के दोनो हांथ के पंजा के ऊपर नाक के अंदर बाहर चोंट आई. तथा वारंटी भागने में कामयाब रहा.
इस मामले में पुलिस ने आरोपी पर एक और मामला जिसमे 109(1)-BNS, 118(1)-BNS, 121(1)-BNS, 132-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS का जुर्म दर्ज किया है. आरोपी की तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



