शोभायात्रा से घर नहीं लौटा बेटा, डांस के दौरान चाकू हमले में घायल युवक की मौत, शव देख मां का फटा कलेजा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, नशा बनी वजह!

The son did not return home from the procession; the young man died after being stabbed during a dance; the mother was heartbroken after seeing the body; the minor accused was arrested; drug addiction was the reason.

शोभायात्रा से घर नहीं लौटा बेटा, डांस के दौरान चाकू हमले में घायल युवक की मौत, शव देख मां का फटा कलेजा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, नशा बनी वजह!

बेमेतरा : धार्मिक शोभा यात्रा के दौरान कोतवाली पुलिस ने अमन ध्रुव हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए एक नाबालिग को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है बीते दिनों शोभा यात्रा के दौरान चाकूबाजी से घायल हुए अमन उम्र पिता सुशील ध्रुव 22 साल की सिम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई. बिलासपुर पुलिस से मर्ग डायरी मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इस मामले  में कोतवाली पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया. मामले में गिरफ्तार नाबालिग को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह दुर्ग भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक 3 अप्रैल को शहर में आयोजित धार्मिक शोभा यात्रा में शामिल होना कह कर घर से निकला था. साउंड सिस्टम और बैंड बाजे की धुन पर नाच रहा था. इसी दौरान रात करीब 10.45 बजे शोभा यात्रा का प्रताप चौक के पास पहुंचने पर भीड़ में शामिल नाबालिग लड़के ने मृतक के दाहिने ओर कमर के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया.
मृतक के पिता ने बताया कि 3 अप्रैल की रात इलाज के बाद 4 और 5 अप्रैल की शाम तक उसके बेटे की तबीयत ठीक थी. 5 तारीख की रात को तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर की लिखी दवाइयां दी. लेकिन दर्द कम नहीं होने पर 6 अप्रैल सुबह 8 बजे जिला अस्पताल इलाज के लिए लेकर पहुंचे. यहां सोनोग्राफी करने के पश्चात डॉक्टर ने गंभीर चोट होना बताकर जिला अस्पताल में इलाज संभव नहीं होने के कारण रेफर किया.
इलाज के लिए युवक को बिलासपुर स्थित सिम्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. यहां इलाज के दौरान सोमवार रात करीब 10 बजे युवक की मौत हो गई. मंगलवार को पोस्टमार्टम बाद युवक के शव को बेमेतरा वार्ड क्रमांक 16 स्थित निवास लाया गया. मंगलवार को जब युवक की शव यात्रा निकली तो वार्ड में शोक की लहर थी. जवान बेटे को खो चुकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है.
इस मामले की जांच में पता चला कि घटना वाली रात अमन का एक नाबालिग के साथ विवाद हुआ था. शक के आधार पर जब पुलिस ने उक्त बालक से पूछताछ की तो उसने झगड़े के दौरान धारदार हथियार से वार करना कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर पुलिस ने आरोपी बालक को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग नशे का आदी था और शोभा यात्रा के दौरान नशा करके पहुंचा था. मामूली विवाद में उसने मृतक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस घटना में युवक की मौत हो गई.
गौरतलब हो कि युवा वर्ग तेजी से  नशे की चपेट में आ रहे है. नशे की हालत में युवाओं का खुद पर नियंत्रण नहीं रहता जिससे मामूली विवाद भी हत्या जैसे जघन्य अपराध में बदल रहे हैं. नशा न सिर्फ स्वास्थ्य को खत्म कर रहा है बल्कि युवाओं के भविष्य को सलाखों के पीछे धकेल रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t