नायब तहसीलदार ने युवती को भेजा अश्लील मैसेज, दी धमकी, डीएम-एसपी से शिकायत के बाद महिला पहुंची अदालत, जांच का आदेश
The deputy tehsildar sent obscene messages and threatened the young woman. After complaining to the District Magistrate and Superintendent of Police, the woman went to court and ordered an investigation.
बिजनौर : बिजनौर जिले में नायब तहसीलदार पर एक युवती से फेसबुक पर आपत्तिजनक चैटिंग करने का आरोप लगा है. सीजेएम कोर्ट में शिकायती पत्र देकर नगर निवासी युवती ने आरोप लगाया है कि उसकी फेसबुक आईडी पर फरवरी में नायब तहसीलदार का मैसेज आया था. इसके बाद मैसेज के जरिये बातचीत करनी शुरु कर दी. कुछ दिन बाद उसे अश्लील मैसेज भेजने शुरु कर दिए. नायब तहसीलदार ने मोबाइल नंबर भी ले लिया.
पीड़िता का कहना है कि नायब तहसीलदार उसके मोबाइल पर फोन करने लगे. इससे परेशान होकर युवती ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की बात कही तो आरोपी ने उसे धमकी दी. इस मामले की शिकायत उसने डीएम व एसपी से की। लेकिन उसके विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई.
'मैं सरकारी अधिकारी हूं...कुछ नहीं बिगाड़ सकती'
युवती का आरोप है कि नायब तहसीलदार उसको अश्लील मैसेज भेज कर मिलने के लिए बुलाने लगा. मना करने पर भी वह बाज नहीं आया. युवती ने शिकायत करने की बात कही तो नायब तहसीलदार ने उसे धमकी दी और कहा मैं सरकारी अधिकारी हूं तू मेरा कुछ नहीं बिगड़ सकती है. तहरीर में बताया गया है कि युवती को झूठे मुकदमे में फंसाकर जान से मारने की धमकी दी गई.
सुनवाई के लिए कोर्ट ने मंजूर कर लिया
अब पीड़ित महिला ने कोर्ट में शिकायती पत्र दिया है. उसने नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. शिकायती पत्र को सुनवाई के लिए कोर्ट ने मंजूर कर लिया है. वहीं, इस मामले में डीएम ने जांच के लिए सदर एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपी है. फिलहाल आरोपी तहसीलदार बिजनौर सदर तहसील में तैनात हैं. इस पूरे मामले से तहसील में चर्चाओं का बाजार गर्म है. लोग आरोपी नायब तहसीलदार को लेकर भी तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



