नाले में युवक की लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी, शव पर मिले चोट के निशान, हत्या कर शव फेंकने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

The discovery of a young man's body in a drain caused a sensation in the area. Injuries were found on the body, and the police were investigating.

नाले में युवक की लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी, शव पर मिले चोट के निशान, हत्या कर शव फेंकने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : दुर्ग जिले में एक बार फिर हत्या की वारदात सामने आई है. इस बार दुर्ग शहर के पोलसायपारा में नाले में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. सफाई कर्मियों ने शव को देखा और पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और जांच शुरु कर दी है. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या के बाद शव को नाली में फेंका गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान संजय यादव के रुप में हुई है. सोमवार की सुबह दुर्ग शहर के पोलसाय पारा में सफाई के दौरान कर्मियों की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी. देखते ही देखते बात फैली और भीड़ जमा हो गई. मौके से पुलिस को खबर दी गई. कुछ ही देर में पुलिस की टीम भी पहुंची. पहले शव को बाहर निकलवाया गया. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का मुआयना कराया.
शुरुआती जांच में शव पर चोट के निशान मिले हैं. इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाया गया. पुलिस ने आसपास के सीसी टीवी कैमरों की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाने के लिए टीम गठित कर दी गई है. इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t