महापौर 79, पार्षद के 1889 प्रत्याशियों व 606 अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का किस्मत का फैसला EVM में कैद, 15 को रिजल्ट, रायपुर में 49.58% वोटिंग

The fate of 79 mayor candidates, 1889 councillor candidates and 606 president candidates will be decided in EVM, results will be declared on 15th, 49.58% voting in Raipur

महापौर 79, पार्षद के 1889 प्रत्याशियों व 606 अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का किस्मत का फैसला EVM में कैद, 15 को रिजल्ट, रायपुर में 49.58% वोटिंग

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए मतदान संपन्न हो गया. 10 नगर निगमों अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर में वोटिंग हुई. साथ ही 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान हुआ. इस चुनाव में महापौर के 79 और 1889 पार्षद प्रत्याशियों के साथ अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे. जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. 15 फरवरी को इलेक्शन के नतीजे घोषित होंगे. 
छत्तीसगढ़ में 72.19% मतदान दर्ज हुआ. प्रदेश भर में हुए मतदान में पुरुषों का प्रतिशत 73.07%, महिलाओं का 71.66% और तृतीय लिंग का 19.75% दर्ज किया गया. कुछ जिलों में मतदान का प्रतिशत अत्यधिक था. जबकि बिलासपुर, रायपुर जैसे कुछ जिलों में यह काफी कम था.
कोरिया जिले ने सबसे अधिक 84.97% मतदान के साथ रिकॉर्ड कायम किया, जबकि गरियाबंद में भी 84.65% मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया. राज्य में सबसे कम मतदान बिलासपुर जिले में दर्ज किया गया, जहां कुल मतदान 51.37% रहा. वहीं रायपुर में भी मतदान का प्रतिशत कम रहा, जहां 52.75% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मुंगेली और गरियाबंद जिलों में तृतीय लिंग समुदाय के मतदाताओं ने 100% मतदान किया, जबकि कई जिलों में यह आंकड़ा 0% रहा.
रायपुर नगर निगम में मीनल – डिप्टी आमने सामने
कांग्रेस ने रायपुर में वर्तमान सभापति प्रमोद दुबे दीप्ति दुबे को मेयर प्रत्याशी बनाया था. कांग्रेस पार्टी की सक्रिय सदस्य के रुप में दीप्ति दुबे ने पिछले 20 साल में पार्टी के कई अभियानों और कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाई है. बीजेपी ने रायपुर नगर निगम महापौर का टिकट मीनल चौबे को दिया था. वह नगर निगम परिषद में नेता प्रतिपक्ष रह चुकी हैं. पार्षद, जिला और प्रदेश महिला भाजपा मोर्चा में कई पदों पर काम कर चुकी हैं. वे तीन बार बीजेपी पार्षद रह चुकी हैं.

जिलेवार मतदान प्रतिशत

जिला कुल मतदान प्रतिशत
बिलासपुर 51.37%
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 75.58%
मुंगेली 72.53%
जांजगीर-चांपा 77.58%
सक्ती 81.44%
कोरबा 64.04%
रायगढ़ 69.68%
सारंगढ़-बिलाईगढ़ 78.52%
सूरजपुर 65.70%
बलरामपुर 79.85%
सरगुजा 64.85%
कोरिया 84.97%
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 69.27%
जशपुर 71.40%
रायपुर 52.75%
गरियाबंद 84.65%
बलौदाबाजार 71.30%
महासमुंद 70.48%
धमतरी 76.00%
दुर्ग 68.08%
बालोद 66.90%
बेमेतरा 77.44%
राजनांदगांव 75.80%
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 83.50%
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 80.06%
कबीरधाम 74.10%
बस्तर 70.43%
कोंडागांव 76.31%
दंतेवाड़ा 70.22%
सुकमा 66.97%
कांकेर 81.13%
नारायणपुर 70.71%
बीजापुर 58.71%