ईवीएम खराब होने से मतदाता नाराज, जांच के निर्देश, फर्जी मतदान करने को लेकर बवाल, हिरासत में दो आरोपी, 2 पार्षद प्रत्याशियों के बीच हुई झड़प
Voters angry due to EVM malfunction, instructions for investigation, ruckus over fake voting, two accused in custody, clash between 2 councilor candidates.
ईवीएम खराब होने से मतदाता नाराज
तखतपुर : नगरीय निकाय चुनाव में मतदान केंद्रों पर अव्यवस्थाओं के चलते मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा. तखतपुर के आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 3 में ईवीएम मशीन खराब होने की वजह से वोटिंग बाधित रही. जिससे मतदाताओं में नाराजगी देखी गई.
आदर्श मतदान केंद्र में मतदाताओं के बैठने और छांव और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान रहे. ऐसी हालत को देखते हुए कई मतदाता बाद में आने की बात कहकर लौट गए.। ईवीएम खराब होने की वजह से करीब आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा.
मतदान केंद्र में अव्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम ने सीएमओ को जिम्मेदार ठहराया. जब सीएमओ से इस बारे में मिडिया ने संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. वहीं, कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने मामले की जांच कराने की बात कही. उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों में तकनीकी खराबी आना एक सामान्य प्रक्रिया है. जिसे निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत समय पर ठीक कर दिया जाता है.
बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने तखतपुर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने आदर्श मतदान केंद्र में ईवीएम के पास खिड़की खुली रहने पर नाराजगी जताई और इसे फौरन बंद करने के निर्देश दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हुए मतदान के दौरान मारपीट का मामला सामने आया. जिसमें भाजपा पार्टी के नेता का आरोप है कि रघुराज स्टेडियम में बने पोलिंग बूथ में फर्जी मतदान हो रहा था. जिसे रोकने जब भाजपा के नेता ने विरोध किया तो कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी. वही मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
फर्जी मतदान करने को लेकर बवाल, हिरासत में दो आरोपी
रायगढ़ : किरोड़ीमल नगर में नगर पंचायत चुनाव के दौरान फर्जी मतदान का मामला सामने आया. कोतरा रोड पुलिस चौकी के सुरक्षा बलों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है. जो अवैध तरीके से मतदान करने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरु कर दी है.
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी आधार कार्ड में नाम बदलकर मतदान कर रहे थे. प्रारंभिक जांच में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पहचान छुपाने की बात सामने आई है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फर्जी आधार कार्ड बनाने में और कौन-कौन शामिल है.
फर्जी दस्तावेज बनाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
जांच अधिकारियों के मुताबिक फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं यह भी आशंका जताई जा रही है कि ऐसी घटनाएं अन्य मतदान केंद्रों पर भी हो सकती हैं. पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है.
जांच में हो सकते हैं और खुलासे
अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान इस फर्जीवाड़े के और भी मामले सामने आ सकते हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों के नेटवर्क और उनकी साजिश की परतें खोलने में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
2 पार्षद प्रत्याशियों के बीच हुई झड़प
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में मतदान के दौरान कई जगह से EVM खराब होने से मतदान प्रभावित होने की ख़बरें सामने आई. तो कहीं से हल्की गहमा गहमी की खबरें भी सामने आई.
वहीं अब न्यायधानी बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई है. दोनों पक्षों ने एक दूसरे को जमकर पीटा है. इस पूरी घटना का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला शहीद विनोद चौबे नगर वार्ड क्रमांक 32 का है। यह पूरा विवाद फर्जी वोटिंग को लेकर हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
कांग्रेसी बोले- मतदाताओं को मतदान करने से रोक दिए, शिकायत के बाद भी नायब तहसीलदार ने नहीं की सुनवाई
बिलासपुर. मतदान के अंतिम समय में वार्ड नंबर 31 लाला लाजपत राय नगर स्वामी आत्मानंद स्कूल में भाग संख्या 5 के बुथ में दो मतदाताओं को वोट डालने से रोक दिया गया. और कांग्रेस उम्मीदवार की शिकायत को भी स्वीकार नहीं किया गया. लाला लाजपत राय नगर स्वामी आत्मानंद स्कूल के भाग संख्या 5 में 5 बजे के पहले ही मोबीन खान तथा आशीष सोनी वोट डालने पहुंच गए थे. वह स्कूल के कैंपस में ही मौजूद थे. लेकिन पीठासीन अधिकारी ने समय खत्म होने का हवाला देते हुए दोनों मतदाताओं को वोट देने से रोक दिया.
वार्ड नंबर 31 कि पार्षद पद की कांग्रेस कांग्रेस उम्मीदवार शहजादी कुरैशी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जावेद मेमन ने जब इस मामले की शिकायत नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा से की तो उन्होंने भी कांग्रेस उम्मीदवार की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की और कांग्रेस की शिकायत को स्वीकार भी नहीं किया.
और दो मतदाता जो कैंपस में ही मौजूद थे उन्हें वोट डालने मतदान केंद्र से बाहर कर दिया गया.
नगरीय निकाय चुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं कराए जाने का आरोप लगाते हुए यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है. ब्लॉक एक के अध्यक्ष जावेद मेमन ने कहा है कि दो मतदाताओं को वोट डालने से रोक दिया गया जो की मतदान के निर्धारित समय पर पहुंच गए थे और कांग्रेस उम्मीदवार की शिकायत को भी नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा ने स्वीकार नहीं किया. कांग्रेस कमेटी इस मामले की शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग से करेगी.
पूर्व पार्षद और कांग्रेस उम्मीदवार शहजादी कुरैशी की आपत्ति को स्वीकार नहीं किए जाने से यहां जमकर हंगामा भी हुआ. शहजादी कुरैशी का कहना है कि जिन मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया. वे 5 बजे मतदान केंद्र में ही मौजूद थे. जबकि नियम है कि 5 बजे मतदान के आख़री समय में जो मतदाता कतार में रहते हैं या मतदान केंद्र के अंदर रहते हैं. उन्हें वोट डालने का अधिकार दिया जाता है. लेकिन नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार की शिकायत को स्वीकार नहीं किया. कोई कार्रवाई नहीं की और कई मतदाता वोट डालने से वंचित हो गए. चुनाव आदर्श आचरण संहिता का पालन भी निकाय चुनाव में नहीं किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



