वन विभाग के कर्मचारियों से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी, पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

The police arrested two accused including a woman for abusing and threatening to kill the forest department employees

वन विभाग के कर्मचारियों से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी, पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर : वन विभाग के कर्मचारियों से गाली गलौच करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी है. आरोपियों को रेंजर ने लकड़ी चोरी करते हुए पकड़ लिया था।
मिली जानकारी के मुताबिक 1 जून 2025 को विवेक देवांगन परिक्षेत्र अधिकारी कोटा (कोटा वन वृत) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 1जून 2025 को उन्हें मुखबिर से खबर मिली थी कि ग्राम सेमरिया में कुछ लोग अवैध तरीके से सागौन लकड़ी की तस्करी कर रहे हैं.
इस खबर पर वन विभाग की टीम के द्वारा छापामारी की कार्यवाही की गई. इसी दौरान वन विभाग के कर्मचारियों के साथ आरोपी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे. कार्रवाई को प्रभावित करने का भी प्रयास किया। इस शिकायत पर सरकारी काम में बाधा डालने का रिपोर्ट दर्ज किया गया.
इसके बाद कोटा पुलिस ने भुरुवा उर्फ अंधियार सिंह गोंड पिता गोविंद सिंह उम्र 55 साल और सकून बाई गोंड पति टमपाल सिंह गोंड उम्र 40 साल निवासी ग्राम सेमरिया थाना कोटा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया. इस कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे, आरक्षक 1056 भोप साहू का विशेष भूमिका रही.
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही वन विकास निगम के डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे पर सेमरिया में हो लकड़ी तस्करों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था. उन्हें सेमरिया में लकड़ी तस्करी की सूचना मिली थी. इसी खबर पर वन विभाग की टीम सर्चिंग करते हुए रात करीब 12 बजे सेमरिया बीट पहुंची थी. लकड़ी तस्कर ट्रैक्टर से पिकअप वाहन में लकड़ी लोड कर रहे थे. वनकर्मी उन्हें घेरते हुए करीब पहुंचे तो लकड़ी तस्करों ने रॉड, लाठी और कुल्हाड़ी से वनकर्मियों पर हमला कर दिया. अपनी जान बचाने के लिए वनकर्मियों को वहां से भागना पड़ा था. लेकिन डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे को तस्करों ने पकड़ लिया और कुल्हाड़ी से वार कर लहूलुहान कर दिया।
इस वारदात को अंजाम देने के बाद तस्कर वहां से भाग निकले थे. काफी देर बाद भी डिप्टी रेंजर साथियों के पास नहीं पहुंचे। तो वनकर्मी वापस जंगल उन्हें तलाश करने पहुंचे। इस दौरान वनकर्मियों के साथ काफी तादाद में ग्रामीण भी थे. डिप्टी रेंजर घायल हालत में लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े हुए थे. फौरन उन्हें कोटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया था.
नाम आरोपी :–
01. भुरुवा उर्फ अंधियार सिंह गोंड पिता गोविंद सिंह उम्र 55 साल
2. सकून बाई गोंड पति तम्पाल सिंह गोंड उम्र 40 साल साकिनान ग्राम सेमरिया थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ. ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB