त्रिस्तरीय पंचायती राज 2025: गरियाबंद, मैनपुर विकासखण्ड, आरंग और अभनपुर में आज 17 फरवरी को होगा मतदान, परिणाम होंगे तत्काल उपलब्ध

Three-tier Panchayati Raj 2025: Voting will be held in Gariaband, Mainpur development block, Arang and Abhanpur today on 17th February, results will be available immediately.

त्रिस्तरीय पंचायती राज 2025: गरियाबंद, मैनपुर विकासखण्ड, आरंग और अभनपुर में आज 17 फरवरी को होगा मतदान, परिणाम होंगे तत्काल उपलब्ध

पंचायत चुनाव 2025 के लिए आज होगा मतदान

रायपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज मतदान होगा. बैलट पेपर से तीन चरणों में मतदान होगा. 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होंगे. 18, 21 और 24 फरवरी को मतगणना होगी. 433 जिला पंचायत सदस्य, 29 सौ 73 जनपद पंचायत सदस्य के लिए वोट डाले जायेंगे. 11 हज़ार 672 ग्राम पंचायत में सरपंच चुने जाएँगे.
बता दें कि छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार को आ गए. राज्य के कुल 10 निगम, 49 नगरपालिका और 113 नगर पंचायतों पर 11 फरवरी को चुनाव हुए थे. BJP ने सभी 10 नगर निगम में जीत दर्ज की है
वही, राज्य की 49 नगर पालिकाओं में से भाजपा के खाते में 35 गई हैं. कांग्रेस ने 8 पर जीतीं. AAP ने बिलासपुर की बोधरी नगर पालिका में जीत दर्ज की. निकाय चुनाव में AAP की यह पहली जीत है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

गरियाबंद और मैनपुर विकासखण्ड में आज 17 फरवरी को होगा मतदान

गरियाबंद : त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक जिले के गरियाबंद और मैनपुर विकासखण्ड में प्रथम चरण का मतदान सोमवार 17 फरवरी को संपन्न होगा. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में गरियाबंद जिले में प्रथम चरण के अंतर्गत 17 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान एवं मतगणना कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.
सोमवार 17 फरवरी को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान अधिकारियों को रविवार 16 फरवरी को सुबह सामग्री वितरण केन्द्रों से मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया. विकासखण्ड मुख्यालय जनपद पंचायत गरियाबंद एवं जनपद पंचायत मैनपुर परिसर में सामग्री वितरण एवं वापसी केन्द्र बनाया गया है. निर्वाचन कार्य को कामयाब बनाने गरियाबंद विकासखंड के 62 ग्राम पंचायत के लिए 129 मतदान केन्द्रों के लिए 141 मतदान दल बनाए गए हैं.  
इसी तरह मैनपुर विकासखण्ड के 74 ग्राम पंचायत के लिए 186 मतदान केन्द्रों के लिए 210 मतदान दल बनाए गए हैं. जिसमें गरियाबंद विकासखण्ड में 64 हजार 632 मतदाता और मैनपुर विकासखण्ड में 93 हजार 999 मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के प्रथम चरण के अंतर्गत 17 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान के तहत मतों की गणना मतदान खत्म के बाद संबंधित मतदान केन्द्रों में ही की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

आरंग/अभनपुर : रायपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायती राज 2025 निर्वाचन के तहत आज आरंग और अभनपुर में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा. मतदान दलों को आवश्यक मतदान सामग्री का वितरण कर दिया गया है. मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगी. जिसके बाद मतगणना वहीं पर की जाएगी और गणना पत्रक के आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे. पंच पद के परिणाम तत्काल उपलब्ध होंगे.
अभनपुर निर्वाचन विवरण:
जिला पंचायत सदस्य: 4 पद
जनपद सदस्य: 25 पद
सरपंच: 88 पद
वार्ड पंच: 1033 पद
मतदान केंद्र: 291
सेक्टर: 14

आरंग निर्वाचन विवरण:
पंच: 1402 पद
सरपंच: 134 पद
जनपद सदस्य: 25 पद
जिला पंचायत सदस्य -6
मतदान केंद्र: 406 (20 सेक्टरों में विभाजित)
मतदान दलों को आज सुबह मतदान सामग्री वितरित की गई।

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु बैलट पेपर का कलर निम्न अनुसार रहेगा -
जिला पंचायत सदस्य - गुलाबी
जनपद पंचायत सदस्य - पीला
सरपंच - नीला
पंच - सफ़ेद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI