राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, बीजेपी नेता समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत, इलाके में पसरा मातम, इलाज में लापरवाही का आरोप
Tragic accident on National Highway: Two youths, including a BJP leader, died on the spot, mourning spread in the area, allegations of negligence in treatment.
सरगुजा/बतौली : बतौली क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. बीजेपी किसान मोर्चा बतौली मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद उर्फ संजय यादव की एक भीषण हादसे में मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में गंभीर रूप से घायल उनके साथी राजू सिंह ने भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे के बाद बतौली और ग्राम पोकसरी में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 8:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर शांतिपारा पुलिया के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोकसरी निवासी 32 वर्षीय कमला प्रसाद उर्फ संजय यादव पिता मोतिया यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. उनके साथ बाइक पर सवार राजू सिंह पिता ईश्वर सिंह उम्र 32 साल गंभीर रुप से घायल हो गए और उनका बायां पैर टूट गया.
वहीं दूसरी बाइक पर सवार बतौली कालीपुर निवासी 35 वर्षीय प्रमोद कुजूर पिता बरतू कुजूर को भी गंभीर चोटें आईं और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया. हादसे के बाद घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली ले जाया गया. लेकिन वहां चिकित्सक उपलब्ध नहीं थे.
प्राथमिक उपचार न मिलने की वजह से दोनों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया. आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरती गई. जिसके चलते राजू सिंह ने देर रात करीब 12 बजे अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



