दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक से गांव लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर लकड़ी के गोले से टकराने से मौत, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

Tragic road accident: A young man returning to his village on his bike lost control and collided with a wooden block, killing him. Police are investigating.

दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक से गांव लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर लकड़ी के गोले से टकराने से मौत, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जहां बाइक सवार युवक की अनियंत्रित होकर लकड़ी के गोले से टकराने के बाद मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान विशाल कोसरिया उम्र 23 साल के रुप में हुई है. जो जांजगीर-चांपा जिले के कुरियारी गांव का निवासी था.
मिली जानकारी के अनुसार विशाल कल सुबह अपने घर से गिरौदपुरी गया हुआ था. शाम करीब 7 बजे वह बाइक से वापस अपने गांव कुरियारी लौट रहा था. इसी दौरान कटौद और कुरियारी के बीच सड़क पर रखे लकड़ी के गोले से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सहित विशाल नाले में जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. रात भर परिजनों ने उसकी तलाश की. लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। सुबह गांव के एक व्यक्ति ने कुरियारी के पास नाले में एक युवक के एक्सीडेंट में मृत पड़े होने की खबर दी.
खबर मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। जहाँ मृतक की पहचान विशाल कोसरिया के रुप में हुई. पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है. फिलहाल शिवरीनारायण पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t