ओवरब्रिज के नीचे गांजा तस्करी करते महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार, 21 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ बरामद, Jupiter स्कूटी जब्त
Two accused including a woman arrested for smuggling ganja under the overbridge, more than 21 kg of drugs recovered, Jupiter scooty seized
बिलासपुर/सिरगिट्टी : बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तिफरा ओवरब्रिज के नीचे गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को धर दबोचा है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि कुछ लोग गांजा लेकर तस्करी के इरादे से तिफरा ओवरब्रिज के पास पहुंचने वाले हैं.खबरमिलते ही मौके पर फौरन घेराबंदी की गई. इस दौरान दो संदिग्धों – संजय गढेवाल और निशु लक्ष्मी पटेल को पकड़ा गया.
जांच में सामने आया कि संजय के पास एक काले रंग के पिट्ठू बैग में गांजे के 10 पैकेट मिले. जबकि निशु के पास नीली बोरी और स्कूटी की डिक्की में छिपाकर 11 पैकेट गांजा रखा गया था. पूछताछ में आरोपी इस गांजे के बारे में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके. जिनके पास से कुल 21.830 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 2.92 लाख रुपये बताई जा रही है.
मौके पर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त TVS Jupiter स्कूटी को भी जब्त किया गया है. सीएसपी निमितेश परिहार ने बताया कि यह गांजा कहां से लाया गया और इसका अगला ठिकाना कहां था. इसकी जांच की जा रही है. पुलिस इस मामले में और भी नामों की तलाश कर रही है और जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



