रिश्ते शर्मसार, शराबी पिता ने अपने तीन साल के मासूम बेटे को उतारा मौत के घाट, टांगिया से काट डाला, सदमें में परिवार, आरोपी संजय गिरफ्तार
Relationships shamed, drunken father killed his three year old innocent son, chopped him with a sickle, family in shock, accused Sanjay arrested
धमतरी/नगरी : नगरी ब्लॉक के दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम आमदी से रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है. जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. एक शराबी पिता ने अपने ही तीन साल के मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया है. दिल दहला देने वाली घटना इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है. वहीं पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. गांव में सनसनी फैल गई है. यह मामला दुगली थाना क्षेत्र का है
मिली जानकारी के मुताबिक पिता संजय मरकाम उम्र 34 साल ने 18 मई की रात को अपने 3 साल के मासूम बेटा संस्कार उर्फ शौर्य पर टंगिया से हमला कर दिया. बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे परिजनों ने नरहरपुर के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता संजय मरकाम जो आदतन शराबी है. शराब के नशे में धुत होकर अक्सर घर में लड़ाई-झगड़ा करता था. घटना के दिन भी शराब के नशे में था और घर वालो से शराब पीने के लिए पैसा मांग रहा था. रुपया नहीं मिलने पर घर वालों के साथ झगड़ा करने लगा. इस दरमियान घर वालो ने लड़ाई नहीं करने की समझाइश देते रहे. तभी आरोपी ने अचानक तैश में आकर अपने ही मासूम बेटे पर टंगिया से वार कर दिया. बेटे को लहूलुहान करने के बाद मौके से फरार हो गया.
परिजनों ने घायल बच्चे को नाजुक हालत में नरहरपुर अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. इस मामले में पुलिस पिता को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिस की टीम ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



