दो बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर, हादसे में एक बाइक चालक की दर्दनाक मौत, दुसरा गंभीर, रेफर, परिजनों ने किया चक्काजाम

Two bikes collided head-on, one bike rider died tragically in the accident, the other is serious, referred, family members blocked the road

दो बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर, हादसे में एक बाइक चालक की दर्दनाक मौत, दुसरा गंभीर, रेफर, परिजनों ने किया चक्काजाम

बिलासपुर/मस्तूरी : बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वही दूसरी बाइक में सवार गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. जिन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है. वहीं मौके पर पर पहुंची. पुलिस जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वेदपरसदा बस स्टैंड के पास मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे के आसपास दो बाईकों में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें टिकारी की तरफ जा रही डीलक्स बाइक नम्बर CG10 AM 7000 में सवार सरगवां निवासी बंशीधर मधुकर पिता रामखेलावन मधुकर उम्र 34 साल परसदा से मस्तूरी की तरफ आ रही होंडा साइन बाइक नम्बर CG11 BY 8393 परसदा निवासी राजा मानिकपुरी अपने एक अन्य दोस्त के साथ मस्तूरी की तरफ आ रहा था. तभी परसदा के बस स्टैंड के सामने दोनों बाईकों की जोरदार टक्कर हो गई.
जिसमें डीलक्स बाइक में सवार बंशीधर की मौके पर ही मौत हो गई. वही राजा मानिकपुरी को भी सिर व चेहरे में गंभीर चोटे आई है. जिसे मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां नाजुक हालत को देखते हुए फौरन बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. वहीं पीछे बैठे एक अन्य युवक को हल्की चोटें आई है.
इस हादसे की जानकारी लगते ही मृतक के परिजनों और ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के सामने मस्तूरी पामगढ़ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है. जिन्हें पुलिस समझाकर शांत किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t