छत्तीसगढ़ में दो चचेरी बहनों की नाले में डूबने से दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना जरुरी
Two cousins drowned in a drain in Chhattisgarh, tragically killing each other; mourning grips the village, and family members are inconsolable. Safety precautions are essential.
मुंगेली : मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के चिरौटी गांव में आज एक बड़ी घटना घट गई. टेसूआ नाले में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. हादसे की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा. इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है. यह हादसा शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 6 साल की रबिया जोशी पिता अनूप जोशी कक्षा पहली और 7 साल की अंकिता जोशी पिता संजय जोशी कक्षा दूसरी में पढ़ती थी. दोनों अपने ही गांव के टेसूआ नाले में नहाने गई और फिर वापस नहीं लौटी.
दोनों बच्चियां आपस में चचेरी बहन थी. दोनों बहन गांव की अन्य दो बच्चियों के साथ नहाने के लिए गई थी. चिरौटी के किनारे बहने वाला टेसूआ नाला आमतौर पर बच्चों का गर्मियों में खेलने का स्थान होता है. आज काल बन गया. पानी में फिसलकर दोनों बच्चियां गहरे पानी में चली गई. इसके बाद बाकी दो बच्चियां फौरन चीखती चिल्लाती हुई गांव की तरफ दौड़ीं और ग्रामीणों को खबर दी.
जब तक लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला गया. तब तक बहुत देर हो चुकी थी. ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल ले जाने की कोशिश की. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. इस मामले की जानकारी मिलने पर सरगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
यह हादसा एक बार फिर इस सच्चाई को उजागर करता है कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति एलर्ट कितनी जरुरी है. गांव के लोग अब एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि क्या यह हादसा टल सकता था? शायद हां.. लेकिन अब सिर्फ यादें हैं.. और वो दो मासूम चेहरे जो कभी गांव की गलियों में मुस्कराते थे. अब हमेशा के लिए खामोश हो चुके हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



