अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से युवक के गले और हाथ पर किए ताबड़तोड़ वार, महासमुंद शराब भट्टी के पीछे मिली लाश, नहीं हुई पहचान, फैली सनसनी
Unknown assailants repeatedly attacked a young man's neck and hands with sharp weapons; the body was found behind a Mahasamund liquor distillery, but it remained unidentified, causing widespread sensation.
महासमुंद : महासमुंद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां क्षेत्र के ग्राम खट्टी के हिच्छा मार्ग स्थित जंगल में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. शुरूआती जानकारी के मुताबिक युवक की बेरहमी से हत्या की गई है. अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उसके गले और हाथ पर ताबड़तोड़ वार किए, वहीं चेहरे पर भी वीभत्स हमला कर उसकी जान ले ली गई. जिससे घटना की क्रूरता साफ झलकती है. पुलिस जांच में जुट गई है. यह मामला महासमुंद थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के अनुसार आज 6 अप्रैल 2026 को ग्राम कोटवार तुलसी दास ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम खट्टी थाना महासमुंद में शराब भट्टी के पीछे जंगल में एक अज्ञात युवक उम्र 25 से 26 साल का शव मिला है. जिसके चेहरे और गले में चोट का निशान और गला में गमछा बंधा हुआ है.
घटना की खबर मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के इलाके में सबूत जुटाने के साथ-साथ मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है. घटनास्थल के हालात को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को जंगल में फेंका गया हो सकता है.
युवक के दाहिने हाथ की कलाई में मां लिखा हुआ गोदना है, फिलहाल मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. महासमुंद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के बारे में कोई खबर मिलने पर थाना महासमुंद को खबर करने के लिए विज्ञप्ति जारी किया है. मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



